पत्रकार समर की पत्नी व बेटी ने पुलिस व टिल्लू पर आरोप लगाते हुए।
शनिवार को कंपनी बाग में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकार समर गुप्ता की पत्नी मोहिनी और बेटी साक्षी ने पुलिस व टिल्लू उर्फ ब्रजबिहारी पर प्री-प्लानिंग से फंसाने का आरोप लगाया है। मोहिनी ने कहा कि क्रॉस पॉइंट मॉल के पास झगड़े वाले दिन पुलिस को सूचना समर ने
मोहिनी ने कहा की झगडे के दौरान टिल्लू ने पुलिस के सामने धमकी दी थी की समर तेरी हिस्ट्रीशीट कल ही खुलवा दुंगा। और ऐसा हि हुआ जबकि पहले के मामलों समर को कोर्ट से पहले हि बरी किया जा चुका है।

ये युवक समर पत्नी व बेटी का पीछा करते आए और नारेबाजी करने लगे।
प्रेस वार्ता के दौरान कुछ युवक मौके पर पहुंचे और समर गुप्ता के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मोहिनी ने आरोप लगाया कि ये लोग घर से पीछा करते आ रहे थे। अब मुझे व मेरी बेटी को जान-माल का खतरा है। उन्होंने एसपी को शिकायत दी है।
इसी बीच, शुक्रवार को शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने समर गुप्ता को राजकार्य में बाधा मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। प्रॉपर्टी डीलर टिल्लू खंडेलवाल ने रिपोर्ट दी थी कि प्लॉटिंग विवाद में समर गुप्ता ने झूठी खबरें चलाईं और दो लाख रुपये मांगे। वहीं रिसोर्ट संचालक अनिल कुमार की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने तीन लाख रुपये मांगने के आरोप में ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments