☜ Click Here to Star Rating



एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स-डीएसटी ने 10 हजार के इनामी पवन नायक समेत तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया।

हनुमानगढ़ पुलिस अधीक्षक हरी शंकर के निर्देश पर जिले में नशा तस्करी, अवैध हथियार, जुआ-सट्टा और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए सख्त अभियान चलाया जा रहा है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) जयपुर और डीएसटी टीम हनुमानगढ़ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 ह

.

एजीटीएफ जयपुर को सूचना मिली थी कि पवन नायक निवासी माणकथेड़ी (हाल मोहनमगरिया) अवैध हथियार तस्करी में संलिप्त है। सूचना के आधार पर डीएसटी हनुमानगढ़ ने तकनीकी और मानवीय आसूचना जुटाई और गांव ढकेंला के पास नाकाबंदी की।

पुलिस टीम को देखकर पवन नायक कार छोड़कर भागने लगा, लेकिन डीएसटी प्रभारी लालबहादुर और टीम ने पीछा कर आरोपी को दबोच लिया। भागते समय गिरने से उसके पैर में मामूली चोट आई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए राजकीय अस्पताल ले जाया गया।

कार में मौजूद दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान सोहन उर्फ सोनू पुत्र सुगनाराम नायक निवासी केसरीसिंहपुर और सोनू पुत्र बलजीत सिंह निवासी केसरीसिंहपुर के रूप में हुई। दोनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पवन नायक के खिलाफ चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और हत्या के प्रयास सहित 18 प्रकरण बीकानेर रेंज के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वह हनुमानगढ़ टाउन थाने के दो मामलों में भी वांछित था, जिस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। वहीं सोहन उर्फ सोनू के खिलाफ चोरी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के करीब 15 प्रकरण दर्ज हैं। तीन एनडीपीएस और दो चोरी के मामलों में वह वांछित था। सोनू पुत्र बलजीत सिंह पर एनडीपीएस एक्ट के दो प्रकरण दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स जयपुर प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुभाष, डीएसटी टीम प्रभारी एसआई लालबहादुर, डीएसटी सेक्टर हनुमानगढ़ व नोहर, पुलिस थाना रावतसर और पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाउन की टीम शामिल रही।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading