जोधपुर| पीईचईडी जालोर सर्किल में 981 ट्यूबवेल के संचालन व रखरखाव के ठेकों में 150 करोड़ की हेराफेरी के दैनिक भास्कर में खुलासे के बाद बड़ा एक्शन हुआ है। मंगलवार को पीएचईडी के 3 एक्सईएन को निलंबित कर दिया है। पीएचईडी के एसीएस अखिल अरोड़ा ने आदेश जारी कर
निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव, पीएचईडी, जयपुर में उपस्थिति देंगे। दोषी पाए गए 4 अभियंता के खिलाफ कार्रवाई व जालोर की दो ठेका फर्म के खिलाफ ब्लैक लिस्टेड करने का फैसला अभी तक लंबित रखा है। पीएचईडी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के पहले चरण में 3 अभियंताओं के निलंबन की कार्रवाई की है। दूसरे चरण में दोषी अन्य अभियंताओं के खिलाफ एक्शन की संभावना है। तीसरे व आखिरी चरण में जालोर की ठेका फर्मों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की संभावना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments