☜ Click Here to Star Rating



जोधपुर में धोखाधड़ी से प्रॉपर्टी डीलर की शादीशुदा लड़की से शादी करवाने का मामला सामने आया है। शादी के दो दिन बाद लड़की ने भागने की कोशिश की। प्रॉपर्टी डीलर को कमरे में बंद कर साड़ी के रस्सी बनाकर नीचे कूदी। इस दौरान चोट लग गई। लड़की अब भी हॉस्पिटल में भर्

.

मामला बनाड़ थाने का है। प्रॉपर्टी डीलर ने 5 अगस्त को कोर्ट के जरिए युवती सहित 6 जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

पिता के परिचित ने फंसाया

पीड़ित प्रोपर्टी डीलर युवक भरत पारीक ने बताया- उनके पिता के परिचित नंद किशोर सोनी का 27 जून 2025 को फोन आया था। उन्होंने पिता को कहा था कि आपके बेटे भरत की शादी अच्छी लड़की से करवा देंगे। मेरे पहचान के अच्छे खानदानी लोग है, जो बिहार के रहने वाले हैं और जाति से ब्राहम्ण हैं। उनकी बच्ची की शादी करनी है, बिहार में उनके लायक के लड़के नहीं है, इस कारण वे राजस्थान में अपनी बच्ची की शादी करवाना चाहते हैं ।

लड़की वाले आज जयपुर आए हुए हैं। उन्हें शाम तक जोधपुर बुला लेते हैं। उसी दिन शाम को नंदकिशोर सोनी अपनी पत्नी के साथ दो लड़कियों सुमन पांडे, रूबी और रिश्तेदार संदीप शर्मा व रवि के साथ घर आए।

शादी के बदले 3 लाख रुपए लिए

पीड़ित ने बताया- लड़की सुमन पांडे पसंद आने पर शादी के बदले 3 लाख रुपए मांगे। प्रेमसुख ने नंद किशोर सोनी और उसकी पत्नी के कहने पर 1 लाख 70 हजार रुपए रोकड़ और 1 लाख रुपए गुगल पे से संदीप शर्मा के खाते में डाल दिए। रोकड़ रुपए संदीप शर्मा, रवि और रूबी देवी को दे दिए। इसके बाद आर्य समाज के रीति-रिवाज से शादी करवाई गई। शाम को लड़की सुमन पांडे के रिश्तेदार और नंद किशोर सोनी व उसकी पत्नी अपने घर चले गए।

शादी के बाद भागी लड़की

29 जून 2025 की रात 3 बजे सुनियोजित षडयंत्र के तहत सुमन पांडे ने भरत को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बालकनी से होते हुए साड़ी की रस्सी बनाते हुए नीचे उतरने की कोशिश की। संदीप शर्मा और रवि उसे लेने आए थ। नीचे गिरने से लड़की के सिर और दोनों पैरों में चोट आई। दोनों युवक भाग गए। पुलिस को बुलाकर लड़की को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। उसका अब भी इलाज चल रहा है। उसके परिवार और परिचित के लोग अब तक उससे मिलने नहीं आए है।

आधार कार्ड भी जाली निकला

भरत ने रिपोर्ट में बताया- सुमन पांडे अब अपना और अपने पिता का नाम दूसरा बता रही है। उसका आधार कार्ड भी फर्जी निकला। मोबाइल नंबर बंद आ रहे है। इनका मकसद भोले-भाले लोगों को शादी के नाम पर लूटना होता है।

युवती सहित 3 जनों के खिलाफ मामला दर्ज

प्रोपर्टी डीलर ने सुमन पांडे (23) पुत्री रामाघर पांडे, निवासी औरंगाबाद रघुनाथपुरा बिहार , संदीप शर्मा पुत्र ननकूलाल निवासी मोहब्बतपुर पईन्सा कौशाम्बी उत्तर प्रदेश, रवि, रूबी देवी पत्नी अरूण कुमार गुप्त, निवासी डालमिया नगर, पुर्नवासी रोहतास, बिहार, नंद किशोर सोनी, जितेन्द्र सोनी पुत्र नंद किशोर सोनी, मुंजासर चौराहा के आगे, शिव मन्दिर के पास, सज्जन लीला विहार, जोधपुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading