![]()
जोधपुर रेलवे मंडल में यात्री सुविधा को और बेहतर करने के लिए जोधपुर-बिलाड़ा पैसेंजर ट्रेन का संचालन भी इलेक्ट्रिक इंजन से शुरू किया गया है। जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि जोधपुर-बिलाड़ा-जोधपुर पैसेंजर (गाड़ी संख्या 54825/54826) का संचालन अब त
यह व्यवस्था 22 अगस्त, शुक्रवार से जोधपुर-बिलाड़ा पैसेंजर और 23 अगस्त, शनिवार से बिलाड़ा-जोधपुर पैसेंजर पर लागू की जा रही है। इससे आवाजाही पहले से सुगम और पर्यावरण अनुकूल होगी। यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी।
इधर, ट्रैक ब्लॉक के कारण तीन ट्रेनों का संचालन पर असर
बीकानेर मंडल में चूरू-आसलू रेलखंड के बीच तकनीकी कार्य के चलते यात्री सेवाओं पर असर पड़ा है। ट्रैक ब्लॉक लिए जाने के कारण 11 व 12 सितंबर को चलने वाली कुछ ट्रेनों को आंशिक रद्द और समय बदलाव लागू रहेगा।
- 11 सितंबर को गाड़ी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार पैसेंजर चूरू तक ही चलेगी। यानी, चूरू के बाद हिसार के लिए रद्द रहेगी।
- 12 सितंबर को हिसार-जोधपुर पैसेंजर (14892) चूरू से प्रारंभ होगी और हिसार से चूरू के बीच सेवा नहीं होगी।
- गाड़ी संख्या 22481, जोधपुर-दिल्ली सराय पैसेंजर 11 सितंबर को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 45 मिनट देरी से रवाना होगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पूर्व अपने ट्रेन समय और स्टेशन की पुष्टि जरूर कर लें एवं रेलवे की वेबसाइट, हेल्पलाइन या पूछताछ केंद्र से जानकारी हासिल करें।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments