जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) एक बार फिर गुलाबी नगर जयपुर में जनवरी 2026 में सजेगा।
दुनिया का सबसे बड़ा साहित्यिक उत्सव जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) एक बार फिर गुलाबी नगर जयपुर में जनवरी 2026 में सजेगा। 15 जनवरी से 19 जनवरी तक होटल क्लार्क्स आमेर में होने वाले इस महाकुंभ का यह 19वां संस्करण होगा। इस साल की डेट्स में बदलाव किया गय
हर साल की तरह इस बार भी जेएलएफ साहित्य, राजनीति, विज्ञान, कला और विचार की दुनिया के दिग्गजों को एक मंच पर लाकर वैश्विक मुद्दों पर सार्थक विमर्श की परंपरा को आगे बढ़ाएगा।

फेस्टिवल को लेकर फ्रेंड्स ऑफ फेस्टिवल (एफओएफ) पैकेज की शुरुआत भी कर दी गई है।
फ्रेंड्स ऑफ फेस्टिवल पैकेज की हुई शुरुआत
फेस्टिवल को लेकर फ्रेंड्स ऑफ फेस्टिवल (एफओएफ) पैकेज की शुरुआत भी कर दी गई है। आयोजकों ने बताया कि इन पैकेजों की शुरुआती कीमत 14,000 रुपए रखी गई है। एफओएफ पैकेज धारकों को जेएलएफ म्यूजिक स्टेज, गाला डिनर और प्रतिष्ठित राइटर्स’ बॉल जैसे विशेष आयोजनों में शामिल होने का मौका मिलेगा। हालांकि, इन पैकेजों में होटल स्टे शामिल नहीं है और सीटें आरक्षित नहीं होंगी। सभी कार्यक्रम पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर ही होंगे।

आयोजकों का कहना है कि जेएलएफ केवल साहित्यिक उत्सव नहीं, बल्कि विचारों का वैश्विक संगम है।
पैकेज में यह रहेगा खास
-5 दिन बुकिंग करवाने पर 20% डिस्काउंट, 4 दिन पर 15% और 2-3 दिन पर 10% की छूट मिलेगी।
-31 दिसंबर 2025 तक कैंसिलेशन पर 75% रिफंड मिल सकेगा।
-फेस्टिवल के दौरान भारत और विदेश के नामी लेखक, वक्ता और कलाकारों से सीधा संवाद करने का मौका मिलेगा।
पैकेज में यह भी मिलेगा खास
-15 से 17 जनवरी: जयपुर म्यूजिक स्टेज होगा, जिसमें विश्वभर के चुनिंदा कलाकारों की प्रस्तुतियां होगी।
18 जनवरी: गाला डिनर ईवनिंग होगा, इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और शानदार डिनर का आयोजन होगा।
19 जनवरी: राइटर्स’ बॉल का आयोजन होगा, जिसमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लेखकों, विचारकों, पाठकों और कला-प्रेमियों का अनूठा मिलन हो सकेगा। संगीत, संवाद, कॉकटेल और सितारों भरी रात का अविस्मरणीय अनुभव यहां मिलेगा।
आयोजकों का कहना है कि जेएलएफ केवल साहित्यिक उत्सव नहीं, बल्कि विचारों का वैश्विक संगम है। यह एक ऐसा मंच है जहां कहानियां साझा होती हैं, दृष्टिकोणों पर बहस होती है और दुनिया को देखने का नया नजरिया मिलता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments