बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तारा और आकाश: लव बियॉन्ड रेल्म्स’ अब 26 सितंबर को पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज होने जा रही है।
बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तारा और आकाश: लव बियॉन्ड रेल्म्स’ अब 26 सितंबर को पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज होने जा रही है। वैश्विक मंचों पर पहले ही सराहना पा चुकी यह फिल्म भारतीय दर्शकों तक पहुंचने के लिए पूरी तरह तैयार है।
फिल्म के को-प्रोड्यूसर और मुख्य कलाकार जितेश ठाकुर (मिस्टर सुप्रानेशनल 2016 – द्वितीय रनर-अप) और अलंकृता बोरा (मिस दीवा 2016 फाइनलिस्ट) फिल्म के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे। दोनों ने मालवीय नगर स्थित टीजीआईडी में मीडिया से बातचीत की और फिल्म से जुड़े अनुभव साझा किए।
फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें दीप्ति नवल और अमोल पालेकर जैसे दिग्गज कलाकार कई साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। उनकी मौजूदगी ने फिल्म को कालजयी आभा प्रदान की है।

दोनों ने मालवीय नगर स्थित टीजीआईडी में मीडिया से बातचीत की और फिल्म से जुड़े अनुभव साझा किए।
भारत-स्विट्जरलैंड का पहला संयुक्त सिनेमाई प्रयास
जितेश ने बताया कि यह फिल्म भारत और स्विट्जरलैंड का पहला संयुक्त सिनेमाई प्रयास है, जिसे व्हिस्पर्स फ्रॉम इटर्निटी फिल्म्स (WFE) ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NFDC) के सहयोग से प्रस्तुत किया है। इसमें स्विट्जरलैंड टूरिज्म और सरकार का भी अहम योगदान रहा।
फिल्म का विश्व प्रीमियर 2024 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में हुआ, जबकि एशियन प्रीमियर 2024 में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में हुआ। इसके अलावा फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग वेव्स बाजार 2025 में हुई, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। निर्देशन का दायित्व श्रीनिवास अब्रोल ने निभाया है।

फिल्म के मुख्य कलाकार जितेश ठाकुर (मिस्टर सुप्रानेशनल 2016 – द्वितीय रनर-अप) और अलंकृता बोरा (मिस दीवा 2016 फाइनलिस्ट) फिल्म के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे।
इरफान मेरे एक्टिंग गुरु, अभिनय करना सीखा
जितेश ठाकुर ने कहा कि तारा और आकाश एक ऐसी प्रेमकथा है, जो सिर्फ दो आत्माओं की नहीं, बल्कि संस्कृतियों और दर्शन की भी बात करती है। स्विट्जरलैंड के मनोरम प्राकृतिक दृश्यों में फिल्माई गई यह फिल्म प्रेम और अध्यात्म को खूबसूरती से पिरोती है। अंतरराष्ट्रीय सराहना के बाद अब भारतीय दर्शकों तक इसे लाना हमारे लिए बेहद खास अनुभव है। उन्होंने कहा कि मेरे एक्टिंग गुरु इरफान खान है, उन्हें एक्टिंग करते हुए देखते ही मैंने अपनी एक्टिंग को आकार दिया है। यह फिल्म उन्हें ट्रिब्यूट करना चाहूंगा।
बिरजू महाराज ने अनुशासन और सौंदर्य सिखाया
को-प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस अलंकृता बोरा ने कहा कि मेरा कलात्मक सफर गुवाहाटी से शुरू हुआ, जहाँ मैंने पंडित बिरजू महाराज से कथक सीखा। डांस ने मुझे अनुशासन और सौंदर्य सिखाया। वे हमेशा कहते थे कि तुम एक्टिंग में जाओगी और मुझे इसका विश्वास नहीं था। मैं तो नाइंट टू फाइव जॉब करने का प्लान कर रही थी।
17 साल की उम्र में मिस दीवा यूनिवर्स की सबसे कम उम्र की फाइनलिस्ट बनना मेरे लिए बड़ा मोड़ था। इसके बाद फैशन और विज्ञापन जगत में काम किया, लेकिन सिनेमा हमेशा मेरा सपना था। ‘तारा और आकाश’ मेरे लिए सिर्फ अभिनय नहीं, बल्कि मेरी आत्मा का प्रतिबिंब है। यह फिल्म मेरे लिए दिल से निकली भावनात्मक अभिव्यक्ति है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments