![]()
पुलिस पंचनामा कार्यवाही कराती हुई ।
खैरथल तिजारा थाना क्षेत्र के रहमत नगर में सोमवर सुबह लाइन के टावर का लगाने वाले वाले मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को पंचनामा कार्यवाही कर पोस्ट मार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के चाचा उपेंद्र ने बताया की सुरेश सहाव(35) खेतकों थाना बगोदर जिला ग्रीडीह झारखंड का रहने वाला है। सुरेश तिजारा में लाइन के टावर लगाने में मजदूर के रूप में काम करता था। जिसके सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ी थी। जिसे तिजारा अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों उसे अलवर रेफर कर दिया जहा उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
सब-इंस्पेक्टर मोहनलाल ने बताया कि मृतक के चाचा उपेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सुरेश की अचानक तबीयत बिगड़ी और भर्ती कराने के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है और अब पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments