![]()
सहकारी भूमि विकास बैंक ने मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना के तहत किसानों को बड़ी राहत दी है।
झालावाड़ सहकारी भूमि विकास बैंक ने मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना के तहत किसानों को बड़ी राहत दी है। बैंक की अध्यक्ष पिंकी शेखावत ने बताया कि यह योजना वर्ष 2025-26 तक लागू रहेगी।
शाखा सुनेल के किसान नारायण सिंह और धनुष कंवर पर बैंक का 25 लाख 8 हजार रुपए बकाया था। योजना के तहत उन्होंने मात्र 6.70 लाख रुपए जमा कराए। बैंक ने 18.38 लाख रुपए की राशि माफ कर दी।
बैंक के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह और अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने इस कार्य में विशेष सहयोग दिया। बैंक अध्यक्ष ने जिले के अन्य किसानों से भी इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसान इस योजना के जरिए अपनी रहन भूमि को मुक्त करा सकते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments