हादसे में घायल हुए 3 लोगों को अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराकर प्राथमिक उपचार के बाद सवाई माधोपुर रेफर कर दिया गया।
टोंक जिले के अलीगढ़ थाना इलाके में टोंक-सवाई माधोपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार रात सहीदाबाद में हुए सड़क हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 3 लोग घायल हो गए। घायलों को अलीगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सवाई माधोपुर अ
अलीगढ़ थाना प्रभारी पवन कुमार चौधरी ने बताया कि एक कमांडर जीप में सवार बुधवार रात होकर सवाई माधोपुर जिले के पांच-छह लोग सहीदाबाद गांव में रिश्तेदारी में पगड़ी के दस्तूर के कार्यक्रम में आ रहे थे। सहीदाबाद गांव में प्रवेश करने से कुछ ही दूरी पर जीप के आगे 1 गाय आ गई।

सड़क हादसे में मौके पर खड़ी क्षतिग्रस्त हुई कमांडर जीप।
रॉन्ग साइड में जाकर ट्रक से टकराई गाय को बचाने के चक्कर में जीप रोंग साइड में चली गई और टोंक से सवाई माधोपुर जा रहे ट्रक से टकरा गई। इससे बोली थाना क्षेत्र के गुडला चंदन निवासी कैलाश (55) पुत्र जयलाल मीणा की मौके पर मौत हो गई है। जबकि कार में सवार हनुमान (60) पुत्र रति राम मीणा, मीठा लाल (50) पुत्र छोटू मीणा व प्रहलाद (50) पुत्र बीरबल मीणा घायल हो गए।
हादसे के बाद सभी घायलों को लोगों ने अलीगढ़ अस्पताल पहुंचाया। जहां कैलाश को औपचारिक रूप से मृत घोषित कर दिया। शव अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। वहीं तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। पुलिस ने गुरुवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। उधर हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को छोड़कर मौके से भाग छूटा। ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments