राजसमंद | शरद पूर्णिमा के अवसर पर जेसी ग्रुप राजसमंद की ओर से इस बार दो दिवसीय शरद महारास डांडिया महोत्सव का आयोजन 7 अक्टूबर से आयोजित किया जाएगा। नगर परिषद सभापति व ग्रुप के अध्यक्ष अशोक टांक में बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रुप का शरद म
उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस महारास में ठाकुर जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसके समक्ष डांडिया नृत्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव में विभिन्न कैटेगरी में बेहतर डांडिया नृत्य करने वालों में से प्रथम, द्वितीय और तृतीय का चयन करने के बाद उन्हें आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके साथ ही सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर वाटिका में आकर्षक पंडाल तैयार किया जा रहा है, जिसे लाइटिंग से विशेष रूप से सजाया जाएगा। ग्रुप के सदस्यों की ओर से तैयारियां जोर-जोर से शुरू कर दी गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments