☜ Click Here to Star Rating


नवजात को गोदी में लेकर दुलार करते हुए बाल कल्याण समिति की सदस्य सरिता चौधरी।

जालोर के लालपोल में रविवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे एक मकान की छत पर 30 मिनट पहले जन्मी मासूम को कोई छोड़ गया। गुलाबी चुनरी में लिपटी नवजात छत की बाउंड्रीवाल पर पड़ी थी, जिसे घर में रहने वाले समीर खान ने देखा और गोदी में उठाकर पुलिस को सूचना दी।

.

मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को शिशु एवं स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। हालांकि बच्ची का इलाज कर रहे शिशु रोग विशेषज्ञ मुकेश चौधरी का कहना है कि बच्ची अब स्वस्थ है। नवजात की सभी मेडिकल रिपोर्ट करा दी गई है और अभी वह स्वस्थ हैं।

जालोर बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष लीला राजपुरोहित, सदस्य सरिता चौधरी भी सुबह हॉस्पिटल पहुंची और बच्ची के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बच्ची गोदी में लेने पर मुस्कुराई तो कुछ ही देर में रोने भी लगी। इस बीच मासूम की मुस्कुराहट को देख कर सभी ने खुशी जताई।

हालांकि दो दिन तक मासूम को हॉस्पिटल में ही रखा जाएगा। ऐसे में देखरेख के लिए केयर टेकर(बाई) की व्यवस्था भी की गई है।

करीब 6 घंटे की डयूटी देकर नवजात की देखरेख की जाएगी। 2 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बाल कल्याण समिति को सौंपने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जालोर बाल कल्याण समिति की सदस्य सरिता चौधरी बच्ची को देखने पहुंचीं।

जालोर बाल कल्याण समिति की सदस्य सरिता चौधरी बच्ची को देखने पहुंचीं।

छत पर किसने छोड़ा, इसकी जांच जारी जालोर कोतवाल अरविंद कुमार ने बताया- बच्ची को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया था। लेकिन बच्ची का फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है। उसकी देखरेख की जा रही है।

फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जन्म के बाद नवजात को छोड़ने वाले परिजनों की तलाश की जा रही है। जल्दी पता कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

…………… ये खबर भी पढ़िए… 30 मिनट पहले जन्मी मासूम को छत पर छोड़ गए:युवक कपड़े लेने गया तो चुनरी में लिपटी मिली, दीवार से गिरने वाली थी

जालोर में 30 मिनट पहले जन्मी मासूम को अज्ञात व्यक्ति एक मकान की छत पर छोड़ गया। गुलाबी चुनरी में लिपटी नवजात छत की बाउंड्रीवाल पर पड़ी थी। पूरी खबर पढ़िए



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading