☜ Click Here to Star Rating



रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही जयपुर होकर वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। अजमेर-चंडीगढ़ वाया दिल्ली कैंट और उदयपुर-जयपुर वंदे भारत के बाद अब जोधपुर-दिल्ली कैंट वाया जयपुर वंदे भारत

.

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने लेटर जारी करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को बधाई दी है।

जोधपुर-दिल्ली वंदेभारत ट्रेन का राजस्थान के छह स्टेशनों पर ठहराव होगा। ट्रेन डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम स्टेशनों पर रुकेगी रेलवे सूत्रों के अनुसार जोधपुर से दिल्ली का सफर 8 घंटे में तय होगा।

जोधपुर – दिल्ली कैंट वंदे भारत (प्रारंभिक समय-सारणी)-(प्रस्तावित टाइम टेबल)

क्रम स्टेशन(जोधपुर – दिल्ली कैंट)(दिल्ली कैंट – जोधपुर)

1 जोधपुर (JU) प्रस्थान – 05:30 आगमन – 23:15 2 डेगाना (DNA) आगमन – 07:04, प्रस्थान – 07:06 आगमन – 21:24, प्रस्थान – 21:26 3 मकराना (MKN) आगमन – 07:34, प्रस्थान – 07:36 आगमन – 20:54, प्रस्थान – 20:56 4 फुलेरा (FL) आगमन – 08:45, प्रस्थान – 08:47 आगमन – 20:08, प्रस्थान – 20:10 5 जयपुर (JP) आगमन – 09:35, प्रस्थान – 09:40 आगमन – 19:10, प्रस्थान – 19:15 6 अलवर (AWR) आगमन – 11:18, प्रस्थान – 11:20 आगमन – 17:13, प्रस्थान – 17:25 7 रेवाड़ी (RE) आगमन – 12:23, प्रस्थान – 12:25 आगमन – 16:25, प्रस्थान – 16:27 8 गुरुग्राम (GGN) आगमन – 13:00, प्रस्थान – 13:01 9 दिल्ली कैंट (DEC) आगमन – 13:30 प्रस्थान – 15:10

बढेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी

राजधानी जयपुर पहले से ही दो वंदे भारत ट्रेनों से जुड़ा है। यहां से अजमेर-चंडीगढ़ वाया दिल्ली कैंट व उदयपुर से जयपुर वंदेभारत संचालित हो रही हैं। अब जोधपुर-दिल्ली कैंट वाया जयपुर वंदेभारत ट्रेन शुरू होने से जयपुर को तीसरी वंदेभारत ट्रेन की सेवा मिल जाएगी।

दरअसल, जोधपुर और बीकानेर से राजधानी दिल्ली को वंदेभारत के जरिए हाईस्पीड रेल नेटवर्क से जोडऩे की कवायद लंबे समय से चल रही थी। जिस पर अब पूरी तरह मुहर लग गई है। रेलवे बोर्ड ने जोधपुर से वाया जयपुर व बीकानेर से वाया चूरू होते हुए दिल्ली कैंट तक वंदेभारत ट्रेन चलाने की हरी झंडी दे दी है। जिसके बाद उत्तर पश्चिम रेलवे इन दोनों रूट पर इनका संचालन जल्द शुरू करने की तैयारी में पुरजोर जुट गया है।

अगले सप्ताह तक मिल जाएगी दोनों रैक

इस संबंध में रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दोनों रैक अगले सप्ताह तक मिल जाएगी। ऐसे में कोशिश रहेगी कि, इस महीने के अंत तक या सितम्बर माह के पहले सप्ताह में दोनों रूट पर वंदेभारत ट्रेन का संचालन शुरु हो जाएगा। गौरतलब है कि, इस परियोजना को तेजी देने के लिए हाल ही में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात भी की थी। इसके बाद प्रक्रिया में और तेजी आई और दोनों सेवाओं को हरी झंडी मिल गई है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading