☜ Click Here to Star Rating

जयपुर में रावण दहन के कार्यक्रमों में बारिश ने खलल डाल दिया। अचानक तेज बारिश शुरू होने से रावण के पुतले भीग गए, और लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोगों को कुर्सियों को सिर पर रखकर बारिश से खुद को बचाते देखा गया।

.

आदर्श नगर में बारिश के कारण पुतले गीले हो जाने से उन्हें जलाने में मुश्किल हो रही थी, जिसके चलते पेट्रोल का इस्तेमाल करना पड़ा। आग लगने के कुछ ही समय बाद एक पुतला नीचे गिर गया। कार्यक्रमों में उमड़ी भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।

दूसरी ओर, विद्याधर नगर में बारिश की आशंका को देखते हुए 121 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन समय से पहले ही कर दिया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रावण दहन की रस्म निभाई।

जयपुर के शाहपुरा के दशहरा मैदान के पास रावण के पुतले में अचानक आग लग गई। जिससे वहां लोगों में अफरा-तफरी मच गई। समय रहते दमकल की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया।

दरअसल, रावण के पुतले को जुगाड़ पर रखकर खातेड़ी से शाहपुरा के दशहरा मैदान लाया जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते उसमें अचानक आग लग गई।

रावण दहन और बारिश से जुड़ी देखिए PHOTOS…

आदर्श नगर में आग लगने के कुछ ही समय बाद रावण का पुतला नीचे गिर गया।

आदर्श नगर में आग लगने के कुछ ही समय बाद रावण का पुतला नीचे गिर गया।

बारिश से बचने के लिए ने कुर्सियां सिर पर रख ली।

बारिश से बचने के लिए ने कुर्सियां सिर पर रख ली।

विद्याधर नगर में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रावण दहन की रस्म निभाई।

विद्याधर नगर में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रावण दहन की रस्म निभाई।

बारिश के बाद पुलिसकर्मी भीगते हुए।

बारिश के बाद पुलिसकर्मी भीगते हुए।

रावण दहन से पहले तेज बारिश शुरू हो गई है। इससे जहां रावण पानी से भीग गया है।

रावण दहन से पहले तेज बारिश शुरू हो गई है। इससे जहां रावण पानी से भीग गया है।

आदर्श नगर के दशहरा मैदान में रावण दहन देखने के लिए कई लोग पेड़ों पर भी चढ़ गए हैं।

आदर्श नगर के दशहरा मैदान में रावण दहन देखने के लिए कई लोग पेड़ों पर भी चढ़ गए हैं।

आदर्श नगर में रावण का पुतला क्रेन से खड़ा किया गया

आदर्श नगर में रावण का पुतला क्रेन से खड़ा किया गया

रावण दहन से पहले विशेष आतिशबाजी होगी, जिसमें नियाग्रा फॉल जैसा दृश्य, हवाई मछलियां और धूमकेतु जैसी रोशनी दिखाई जाएगी।

रावण दहन से पहले विशेष आतिशबाजी होगी, जिसमें नियाग्रा फॉल जैसा दृश्य, हवाई मछलियां और धूमकेतु जैसी रोशनी दिखाई जाएगी।

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading