तीज…यानी वो उत्सव जो पूरे जयपुर को एक कर देता है। रंग बिरंगे लहरिया में सजी महिलाएं, ऊंट, हाथी, घोड़े पर सवार सुरक्षाकर्मी और हैरतअंगेज करतब दिखाते कलाकर। ये सभी जयपुर में तीज की सवारी की शान है। जो इसे भव्य बनाते हैं।
सिटी पैलेस के जनानी ड्योढ़ी में पूर्व राजपरिवार की महिलाएं माता की पूजा कर उन्हें पालकी तक पहुंचाती हैं। और पूर्व राजपरिवार के पुरुष त्रिपोलिया गेट पर पूजा करते हैं। फिर शाही लवाजमें के साथ यात्रा शुरू होती है। अलग-अलग संवाग में कलाकर नाचते गाते और मुंह से आग निकालते आगे बढ़ते हैं। (वीडियो देखने के लिए ऊपर CLICK करें)
आगे देखिए तीज की जुड़ी कुछ तस्वीरें…

तीज की सवारी में सबसे आगे मुंह से आग निकालते कलाकार चले। जिन्होंने हैरतअंगेज करतब दिखाए।

जनानी ड्योढ़ी में पूर्व राजपरिवार की महिलाएं माता की पूजा कर उन्हें पालकी तक पहुंचाती हैं।

जयपुर में तीज की सवारी के दौरान छोटी चौपड़ का ड्रोन से लिया गया फोटो।

पहली बार तीज माता की सवारी की छोटी चौपड़ पर महाआरती की गई। महाआरती के दौरान डिप्टी सीएम दीया कुमारी, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और अन्य नेता मौजूद रहे।

गुलाबी रंग के लहरिया में महिलाएं सिर पर कलश लिए तीज की सवारी में शामिल हुईं.

पूर्व राजपरिवार की सदस्य गौरवी कुमारी ने सिटी पैलेस स्थित जनानी ड्योढ़ी में तीज माता की पूजा की।

पूर्व राजपरिवार के पद्मनाभ सिंह ने त्रिपोलिया गेट पर तीज माता की पूजा की।

तीज की सवारी देखने विदेशी सैलानी भी पहुंचे। इस दौरान पर्यटक खासे उत्साहित दिखाई दिए।

तीज माता की सवारी जहां से भी गुजरी, वहां मौजूद लोग फोटो क्लिक करने लगे।

सवारी में जिया बैंड ने परफॉर्मेंस दी। लोग उनकी परफॉर्मेंस को मोबाइल कैमरे में कैद करते दिखे।

तीज माता की सवारी में शामिल हाथी के देख विदेशी मेहमान हैरान रह गए।

तीज माता की सवारी में ऊंट पर बैठा एक कलाकार अपनी अनोखी मूछें लोगों को दिखाया हुआ।

तीज माता की सवारी त्रिपोलिया गेट पर पहुंचते ही फूलों से स्वागत किया गया।

तीज माता की शाही सवारी के लवाजमे में सजे-धजे हाथी भी शामिल रहे।

पचरंगा लिए घुड़सवार भी शाही सवारी के साथ-साथ चले।

रंग-बिरंगे कपड़ों से सजे ऊंट भी शाही सवारी में शामिल हुए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments