जयपुर में सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक 47 मिली मीटर (करीब 2 इंच) बारिश हुई। इसके बाद रुक-रुक कर बरसात का दौर जारी रहा। बारिश से कॉलोनियां और सड़कें लबालब हो गई। गाड़ियां फंस गई। जेके लोन अस्पताल में PICU में फॉल सिलिंग गिर गई।
सीएस सुधांश पंत और डीजीपी राजीव कुमार के सरकारी आवास के बाहर भी पानी भर गया। निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय प्रशासन ने जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी निकासी के लिए पंप लगाए हैं। अधिकारियों ने लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने और सावधानी बरतने की अपील की है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ घंटों में और बारिश की संभावना है। नगर निगम की टीमें स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और आपातकालीन सेवाएं तैयार रखी गई है। आगे देखिए फोटोज…

जेकेलोन अस्पताल के बाहर बच्चे को गोद में ले जाते हुए दिखे परिजन।

जयपुर में सीएस सुधांश पंत और डीजीपी राजीव कुमार के बंगलों के बाहर टोंक रोड पर पानी भर गया।

टोंक रोड पर लंबा जाम लग गया। घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे।

एसएमएस हॉस्पिटल के बाहर पानी भर गया। लोगों को पानी के बीच से निकलना पड़ा।

जेके लोन अस्पताल के PICU में फॉल सिलिंग गिर गई। पानी टपकने लगा।

जेकेलोन हॉस्पिटल के बाहर भरे पानी में वाहन ड्राइवर परेशान होते रहे।

निवारू रोड पर तेज बरसात के बाद सड़क पर पानी भर गया। पानी को निकालने के लिए जेडीए ने मड पंप लगाए।

सुभाष चौक के आसपास के इलाकों में पानी भर गया। जिसमें गाड़ियां डूबी नजर आईं।

जयपुर के परकोटे क्षेत्र में तेज बारिश के कारण लोगों की गाड़ियां बंद हो गई।

बुधवार को सचिवालय में एसओएस भवन का छज्जा गिर गया।

सड़कों पर भरे पानी के कारण गाड़ियां बंद हो गई। लोग धक्का मारकर ले जाते नजर आए।

मानसरोवर स्थित भवन नगर कॉलोनी में तेज बारिश के कारण ऑटो गड्ढे में फंस गया।

जयपुर तेज बारिश के बीच सुबह युवक जलमहल घूमने पहुंचे।

करतारपुरा इलाके में घरों के बाहर पानी भर गया।

ये भी पढ़ें…
जयपुर में तेज बारिश से कॉलोनियों में पानी भरा : सड़कों पर जाम लगा, लोग फंसे
जयपुर में मूसलाधार बारिश, 15 जिलों के स्कूलों में छुट्टी:सवाईमाधोपुर का मध्य प्रदेश से संपर्क कटा, कोटा-ग्वालियर-श्योपुर स्टेट हाईवे पूरी तरह बंद
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments