☜ Click Here to Star Rating


पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले 90 स्टूडेंट्स का जयपुर में एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने राजस्थान विधानसभा की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा और राजभवन स

.

विजिट के दौरान स्टूडेंट्स ने सरस डेयरी प्लांट का दौरा किया, जहां उन्होंने दूध संकलन से लेकर घी, मक्खन, बटर, दूध पाउडर और लस्सी जैसे उत्पादों के निर्माण की पूरी प्रक्रिया देखी। इसके अलावा विद्यार्थियों ने जयपुर के प्रसिद्ध बिड़ला मंदिर, हवा महल, मोती डूंगरी गणेश मंदिर सहित अन्य दर्शनीय स्थलों का भी भ्रमण कर शहर की विरासत और संस्कृति को जाना।

पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के 90 स्टूडेंट्स का जयपुर में एक्सपोजर विजिट

पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के 90 स्टूडेंट्स का जयपुर में एक्सपोजर विजिट

विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

विजिट के बाद आरसीडीएफ कांफ्रेंस हॉल में ‘प्रतिभा का सम्मान, सुमेरपुर विधानसभा का अभिमान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पशुपालन व डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत और आरसीडीएफ की सीएमडी श्रुति भारद्धाज ने सभी 90 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया।

सीएमडी श्रुति भारद्धाज ने स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर मेहनत करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में सरस क्विज का आयोजन भी हुआ, जिसमें चुने गए 10 होनहार स्टूडेंट्स को डिजिटल वॉच देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह से पहले सिद्धि विनायक के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और मंत्री जोराराम कुमावत का ग्रीन वेलकम किया गया। मंच संचालन विनोद गेरा और पर्बत सिंह राठौड़ ने किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading