राजस्थान सरकार ने जयपुर नगर निगम ग्रेटर और नगर निगम हेरिटेज का परिसीमन करने के बाद नए नगर निगम जयपुर का प्रारूप फाइनल कर दिया है। जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नए नगर निगम जयपुर में कुल 150 वार्ड बनाए गए हैं, जिनके क्षेत्र की सीमा का निर्ध
करीब 6 महीने पहले राज्य सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी करके नगर निगम हेरिटेज और नगर निगम ग्रेटर का एकीकरण किया था। इसके बाद सरकार ने इसके परिसीमन पर काम करते हुए वार्डों का क्षेत्र निर्धारित करके आमजन से आपत्तियां मांगी थीं। इन आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद इस पूरे परिसीमन प्रस्ताव को मंजूरी देकर गजट नोटिफिकेशन के लिए भेजा गया है।
वार्ड 135 सबसे बड़ा, वार्ड 31 सबसे छोटा जयपुर नगर निगम के पुनर्गठन के बाद वार्डों का निर्धारण कर दिया गया है। जनसंख्या के लिहाज से वार्ड नंबर 135 सबसे बड़ा है, जहां कुल जनसंख्या 32,272 है। वहीं, 14,388 की जनसंख्या के साथ वार्ड नंबर 31 को सबसे छोटा वार्ड बनाया गया है।
करीब 5 महीने पहले जब ड्राफ्ट प्लान तैयार किया गया था, तब वार्ड नंबर 19 को सबसे बड़ा वार्ड प्रस्तावित किया गया था, जिसकी जनसंख्या 37,711 रखी गई थी। वहीं, सबसे छोटा वार्ड नंबर 132 को बनाया गया था, जहां जनसंख्या 10,371 रखी गई थी। लेकिन अब अंतिम रूप से वार्ड 135 सबसे बड़ा और वार्ड 31 सबसे छोटा होगा।
आरक्षित वार्डों का जल्द होगा निर्धारण गजट नोटिफिकेशन के बाद अब जिला निर्वाचन शाखा की ओर से वार्डों का आरक्षण (एसटी, एससी वर्ग के लिए) निर्धारित करेगा। ये निर्धारण वार्ड में मौजूद जनसंख्या के आधार पर किया जाएगा। जिन वार्डों में इन आरक्षित वर्ग की जनसंख्या अधिक होगी उन्हें आरक्षित श्रेणी में रखा जाएगा।
इसके बाद स्वायत्त शासन विभाग और जिला निर्वाचन शाखा की ओर से इन सभी वार्डों में से ओबीसी वर्ग और महिला वार्ड आरक्षित के लिए लॉटरी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
नवंबर में पूरा होगा कार्यकाल जयपुर नगर निगम हेरिटेज और जयपुर नगर निगम ग्रेटर दोनों ही निगम का कार्यकाल इसी साल नवंबर में पूरा होगा। राज्य सरकार की वन स्टेट वन इलेक्शन के तहत प्रदेश की सभी नगरीय निकायों में एकसाथ चुनाव करवाने की योजना है। संभावना है कि अगले साल सभी नगरीय निकायों एकसाथ चुनाव हो सकते है।
—————
ये खबर भी पढ़ें….
जयपुर में 78 गांवों को मिलेंगी शहरी सुविधाएं:30 साल बाद बदली नगर निगम की सीमा, 250 से घटकर 150 होंगे वार्ड

जयपुर नगर निगम ग्रेटर और हेरिटेज की सीमा विस्तार के प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव के मंजूर होने से अब जयपुर नगर निगम क्षेत्र में 3 उपखंडों के 78 नए गांव जुड़ गए हैं। इसके बाद जयपुर में फिर से वार्ड की सीमा बड़ी हो जाएगी। 30 साल बाद पहली बार जयपुर नगर निगम की सीमा का विस्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments