☜ Click Here to Star Rating


सीएम भजनलाल ने सभी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में किए जाने वाले अलग-अलग कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। करीब 450 करोड़ रुपए की लागत की इन छोटी-बड़ी परियोजनाओं में सबसे प्रमुख गोपालपुरा बाइपास पर नई एलिवेटेड रोड है। इसकी आज नींव रखी गई।

.

मुख्यमंत्री ने आज गोपालपुरा बाइपास पर त्रिवेणी नगर आरओबी से गुर्जर की थड़ी तक बनाई जाने वाली एलिवेटेड रोड की नींव रखी। ​​​​​​करीब 219 करोड़ रुपए की लागत से ये एलिवेटेड रोड बनेगी।

फुटपाथ और ड्रेनेज भी बनेगी

ये एलिवेटेड रोड करीब 2.160 किलोमीटर लम्बाई में बनेगा। 17.20 मीटर इसकी चौड़ाई होगी। 10.50 मीटर इसके दोनों तरफ सर्विस रोड बनेगी। 2 मीटर का फुटपाथ और ड्रेनेज भी बनेगी। इसे फरवरी 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

वर्तमान में ये सड़क जयपुर में प्रमुख व्यस्ततम सड़कों में से एक है। ये श्याम नगर, वैशाली नगर, चित्रकूट और मानसरोवर आवासीय क्षेत्रों को टोंक रोड और जेएलएन मार्ग जैसे मार्गो से सीधी कनेक्टिविटी देती है। वर्तमान में इस रोड पर पूरे दिन प्रमुख चौराहों जैसे त्रिवेणी जंक्शन, 10-बी जंक्शन, रिद्धी-सिद्धि जंक्शन और सोमानी हॉस्पिटल जंक्शन पर हर समय यातायात जाम रहता है। इसे देखते हुए यहां ये एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किए जाने वाले अलग-अलग कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किए जाने वाले अलग-अलग कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

  • पृथ्वीराज नगर (दक्षिण) क्षेत्र से लगते हुए सांगानेर क्षेत्र जोन-2 में स्वर्ण विहार एसटीपी के अन्तर्गत सीवर लाईन बिछाने का कार्य।
  • पृथ्वीराज नगर (दक्षिण) क्षेत्र से लगते हुए सांगानेर क्षेत्र जोन-3 में स्वर्ण विहार एसटीपी के अन्तर्गत सीवर लाईन बिछाने का कार्य।
  • सांगानेर के बम्बाला क्षेत्र में सीवरेज कार्य हेतु मुख्य ट्रंक लाईन (पार्ट-1) बिछाने का कार्य।
  • वंदेमातरम सड़क गोपालपुरा बाईपास से पत्रकार रोड जंक्शन तक सड़क सुदृढ़ीकरण व नवीनीकरण का काम।
  • अजमेर रोड से जयसिंहपुरा रोड वाया 200 फीट सेक्टर रोड पर ड्रेनेज सिस्टम बनाने का काम।
  • में इस्कॉन रोड पर मीडियन रेलिंग और सड़क के दोनों और इंटरलॉकिंग टाइल लगाने का काम।
  • जेडीए जोन-11 क्षेत्र के सांगानेर के मदरामपुरा कच्ची बस्ती में मुख्य अप्रोच रोड़ और दूसरी इंटरनल रोड के निर्माण का काम।
सीएम के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंच लोग।

सीएम के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंच लोग।

इन परियोजनाओं का किया लोकार्पण

  • जेडीए जोन 8 क्षेत्र में 200 फीट सेक्टर रोड से 160 फीट सेक्टर रोड मुहाना मण्डी रोड तक और 200 फीट सेक्टर रोड से मांग्यावास सर्किल 220 केवी एच टी लाईन तक का 200 फीट सड़कों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का काम।
  • पीआरएन साउथ में सेक्टर एच की आन्तरिक सड़कों पर बीसलपुर पाइप लाइन के लिए पीएचईडी द्वारा किए सड़क कट का नवीनीकरण और मरम्मत का काम।
  • जेडीए जोन 8 क्षेत्र में PRN में 2 अलग-अलग 200 फीट सेक्टर सड़कों को जोड़ने के लिए बनाई नई 100 फीट सेक्टर सड़क, केसर चौराहे से 200 फीट रोड को जोड़ने वाली 80 फीट सेक्टर सड़क का चौड़ाई करण और सुदृढ़ीकरण काम।
  • पीआरएन (दक्षिण) जोन में सेक्टर-एच,आई, जे की अनुमोदित कॉलोनियों में इंटरनल सड़कों का निर्माण का काम।
  • जेडीए जोन 8 क्षेत्र में विभिन्न सेक्टर सड़कों का नवीनीकरण का काम।
  • न्यू सांगानेर रोड से बाबा पैराडाइस तक PRN दक्षिण क्षेत्र में 100 फीट चौडी सेक्टर सड़क का निर्माण।
  • जोन-11 क्षेत्र में गणपतपुरा में सी.सी. सडक का निर्माण कार्य।
  • जोन-11 क्षेत्र में अजमेर रोड़ के पास सी.सी और बी.टी सड़क का नवीनीकरण।
  • जोन 8 क्षेत्र में मोती नगर से रामपुरा फाटक वाया दादूदयाल नगर और कल्याणपुरा सरकारी स्कूल तक सड़क निर्माण और नवीनीकरण का काम।
  • जोन 8 एरिया में सांगानेर स्टेडियम से जयपुर नगर निगम ग्रेटर सांगानेर ऑफिस तक 80 फीट सड़क का नवीनीकरण का काम।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading