एयरलाइन स्टाफ से बहस करते पैसेंजर्स।
जयपुर से दुबई जाने वाले पैसेंजर्स की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट आखिरी वक्त पर 14 घंटे डीले कर दी गई। जिसे देर शाम संचालन कारण का हवाला देकर एयरलाइन कंपनी ने रद्द कर दिया। इसके बाद जयपुर एयरपोर्ट पर दुबई जा
दरअसल, जयपुर से स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG – 57 सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर दुबई के लिए उड़ान भरती है। लेकिन संचालन कारणों की वजह से आज फ्लाइट अपने निर्धारित वक्त पर उड़ान नहीं भर पाई। इसके बाद स्पाइस जेट एयरलाइंस प्रबंधन ने 14 घंटे बाद रात 11 बजकर 40 मिनट पर दुबई के लिए फ्लाइट का टेक ऑफ टाइम निर्धारित किया। लेकिन शाम होते ही स्पाइसजेट एयरलाइंस ने एक बार फिर दुबई फ्लाइट को रद्द करने का फैसला किया। जिसके बाद दुबई के लिए उड़ान भरने वाले पैसेंजर्स ने स्पाइसजेट एयरलाइन कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

पैसेंजर्स स्पाइस जेट एयरलाइंस प्रबंधन से स्टे और फूड की डिमांड करते रहे।
स्पाइसजेट एयरलाइन कंपनी की लापरवाही से दुबई जाने वाले पैसेंजर्स ने एयरलाइन कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। टर्मिनल 1 पर बड़ी संख्या में दुबई जाने वाले पैसेंजर एयरलाइन कंपनी से स्टे और फूड की डिमांड करने लगे। लेकिन जब एयरलाइन कंपनी द्वारा दोनों की व्यवस्था नहीं की गई। तो नाराज पैसेंजर्स कंपनी के अधिकारियों से बहस करने लगे। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
दुबई जाने वाले अर्जुन सिंह ने बताया- हम दूसरे शहर से सफर करके आज सुबह जयपुर पहुंचे थे। लेकिन जयपुर पहुंचने के बाद हमें पता चला कि दुबई फ्लाइट डिले है। दिनभर हमने इंतजार भी किया। लेकिन एयरलाइन कंपनी द्वारा हमारे ठहरने और खाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। वहीं अब शाम होने के बाद कंपनी ने फ्लाइट को रद्द करने का फैसला कर दिया है। जिससे मुझ जैसे सैकड़ों लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। सरकार को इस तरह की लापरवाह एयरलाइन कंपनियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए।
वहीं दिल्ली मैं मौसम खराब होने की वजह से फ्लाइट्स लैंडिंग में समस्या आ रही है। जिसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट ने दिल्ली एयरपोर्ट से 7 फ्लाइट्स को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया है।
दिल्ली से ये फ्लाइट जयपुर डायवर्ट हुईं
- एयर इंडिया की पटना से दिल्ली फ्लाइट AI-2524 हुई डायवर्ट।
- इंडिगो की हैदराबाद से दिल्ली फ्लाइट 6E-6043 हुई डायवर्ट।
- इंडिगो की श्रीनगर से दिल्ली फ्लाइट 6E-2305 हुई डाइवर्ट।
- एयर इंडिया एक्सप्रेस की गुवाहाटी से दिल्ली फ्लाइट IX-1192 हुई डाइवर्ट।
- इंडिगो की गोवा से दिल्ली फ्लाइट 6E-6243 हुई डाइवर्ट।
- एयर इंडिया की मुंबई से दिल्ली फ्लाइट AI-2960 हुई डाइवर्ट।
- स्पाइसजेट की दुबई से दिल्ली फ्लाइट SG-06 हुई डायवर्ट।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments