एयू जयपुर साइक्लोथॉन 2025 का सातवां संस्करण 28 सितम्बर को आयोजित होगा।
जयपुर रनर्स क्लब और संस्कृति युवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और इटरनल हॉस्पिटल के सहयोग से एयू जयपुर साइक्लोथॉन 2025 का सातवां संस्करण 28 सितम्बर को आयोजित होगा। यह आयोजन विश्व हृदय दिवस के अवसर पर किया जा रहा है। इस बार
आयोजन का उद्देश्य हृदय स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देना है, साथ ही महिला सुरक्षा और स्वच्छ जयपुर अभियान का संदेश भी देना है। प्रतिभागियों को प्रेरित किया जाएगा कि स्वस्थ, सुरक्षित और स्वच्छ समाज ही एक सशक्त भारत की नींव है।

आयोजन का उद्देश्य हृदय स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देना है, साथ ही महिला सुरक्षा और स्वच्छ जयपुर अभियान का संदेश भी देना है।
कार्यक्रम से एक दिन पहले, 27 सितम्बर को इटरनल हॉस्पिटल के सभागार में जयपुर साइक्लिंग पुरस्कार समारोह होगा, जिसमें उत्कृष्ट साइकिल चालकों को सम्मानित किया जाएगा। जयपुर रनर्स क्लब के सह-संस्थापक और साइक्लोथॉन के सीईओ मुकेश मिश्रा और आयोजन समिति के चेयरमैन सुधीर जैन ने कहा कि हमारा उद्देश्य फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाना है। साइकिलिंग और रनिंग शारीरिक के साथ-साथ मानसिक रूप से भी हमें मजबूत बनाती हैं। यह आयोजन जयपुर को स्वस्थ, सुरक्षित और सक्रिय नगर बनाने की दिशा में कदम है।
संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। साथ ही महिला सुरक्षा और स्वच्छता के संदेश को समाज तक पहुंचाता है।
जयपुर रनर्स क्लब के अध्यक्ष प्रवीण तिजारिया ने कहा कि देशभर से आने वाले धावक और साइकिल चालक जयपुर की सड़कों पर यह संदेश देंगे कि स्वास्थ्य, तंदुरुस्ती, स्वच्छता और सुरक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति हैं। आयोजन समिति ने बताया कि इस साइक्लोथॉन में देशभर से हजारों प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है, जो जयपुर को खेल, स्वास्थ्य और स्वच्छता की राजधानी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments