![]()
69वीं राज्य स्तरीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता में जयपुर और डीडवाना-कुचामन ने जीते उद्घाटन मैच।
बूंदी नैनवां के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में 69वीं राज्य स्तरीय 17 व 19 वर्षीय बालिका खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता का सांस्कृतिक कार्यक्रमों और ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 17 वर्षीय आयु वर्ग की 42 टीमों और 19 व
प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष बूंदी रामेश्वर मीणा मुख्य मेहमान रहे, जबकि नगर पालिका चेयरपर्सन सरिता नागर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर डीईओ (माध्यमिक) प्रीतिबाला शर्मा, सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र डाणी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हेमराज नागर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
मुख्य मेहमान रामेश्वर मीणा ने खेल मैदान में ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने और निर्णायक मंडल से निष्पक्षता बनाए रखने का आग्रह किया। ध्वजारोहण के बाद टीमों ने मार्च पास्ट किया और मुख्य मेहमान ने सलामी ली। नगर पालिका चेयरपर्सन सरिता नागर ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी संस्कृति से ओतप्रोत शानदार प्रस्तुतियां दीं। मंच संचालन वर्षा सेठी ने किया। खिलाड़ियों के लिए आवास और भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। सोमवार शाम का भोजन नगर पालिका चेयरपर्सन सरिता नागर की ओर से आयोजित किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच 19 वर्ष आयु वर्ग में अजमेर और जयपुर के बीच खेला गया, जिसमे जयपुर की टीम विजय रही। वहीं 17 वर्ष आयु वर्ग में पहला मैच पाली और डीडवाना-कुचामन के बीच खेला गया, जिसमें डीडवाना-कुचामनकी टीम विजेता रही।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments