☜ Click Here to Star Rating


जयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार दोपहर कोलकाता से आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-715 रनवे पर पहुंचने के बाद भी लैंड नहीं हो पाई। इससे फ्लाइट में मौजूद 140 यात्री परेशान हो गए।

.

करीब 13 मिनट तक जयपुर के आसमान में चक्कर काटने के बाद 1 बजकर 58 मिनट पर फ्लाइट की सफल लैंडिंग हो पाई। पिछले एक सप्ताह में जयपुर एयरपोर्ट पर यह तीसरी घटना है, जब फ्लाइट टच डाउन करके भी सफल लैंड नहीं हो पाई।

दरअसल, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E – 715 कोलकाता से शाम 11 बजकर 30 मिनट पर जयपुर के लिए उड़ान भरती है। जो दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचती है। लेकिन बुधवार को 5 मिनट पहले 1 बजकर 45 मिनट पर ही फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंच गई।

इसके बाद पायलट ने रनवे पर लैंडिंग के लिए प्लेन को टच डाउन किया। लेकिन फ्लाइट सफल लैंड नहीं हो पाई। इसके बाद कुछ ही सेकेंड में पायलट ने फिर से विमान को टेक ऑफ कर लिया। इस दौरान 13 मिनट तक फ्लाइट जयपुर एयर स्पेस में ही फिर से लैंडिंग का इंतजार करती रही। इसके बाद पायलट ने 1 बजकर 58 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सफल लैंडिंग की।

जयपुर एयरपोर्ट पर समय से पहले पहुंच गया था प्लेन। (फाइल फोटो)

जयपुर एयरपोर्ट पर समय से पहले पहुंच गया था प्लेन। (फाइल फोटो)

14 सितंबर को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E – 394 कोलकाता से शाम 4 बजकर 5 मिनट पर जयपुर के लिए उड़ान भरती है। जो शाम 6 बजकर 25 पर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचती है। लेकिन रविवार को 12 मिनट पहले 6 बजकर 13 मिनट पर ही फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंच गई। इस दौरान 17 मिनट तक एयरक्राफ्ट जयपुर एयर स्पेस में ही फिर से लैंडिंग का इंतजार करता रहा। इसके बाद पायलट ने 6 बजकर 31 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सफल लैंडिंग की।

11 सिंतबर को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX – 2870 हैदराबाद से जयपुर आ रही थी। फ्लाइट सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर फ्लाइट जयपुर एयर स्पेस में पहुंच गई। इसके बाद पायलट ने 8 बजकर 8 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग की कोशिश की। लेकिन पायलट सफल नहीं हो पाया और टच डाउन होने के कुछ ही सेकेंड में पायलट ने एक बार फिर टेक ऑफ कर लिया।

जिसके बाद फ्लाइट में मौजूद पैसेंजर घबरा गए। इस घटनाक्रम के लगभग आधा घंटे तक फ्लाइट जयपुर एयर स्पेस में ही घूमती रही लेकिन लैंड नहीं हो पाई। इसके बाद सुबह 8:35 पर पायलट ने एक बार फिर लैंडिंग का प्रयास किया और 8:40 पर फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड हो पाई।

जयपुर एयरपोर्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए….

जयपुर एयरपोर्ट पर लगातार घट रही पैसेंजर की संख्या:सड़क से सफर करना पसंद कर रहे लोग, 7 महीने में डेढ़ लाख कम हुए पैसेंजर्स

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पैसेंजर की संख्या लगातार गिरती जा रही है। पिछले 7 महीनों में यह संख्या डेढ़ लाख पैसेंजर्स तक कम हो चुकी है। इसको लेकर अब एयरलाइन कंपनियां भी जयपुर से अपनी उड़ान को लेकर मंथन कर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading