दैनिक भास्कर का 20वां अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव बुधवार से शुरू हो गया। मानसरोवर में वीटी रोड पर राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड में मां जगदम्बा की आरती के साथ गरबा महोत्सव की शुरुआत हुई।
लोग अलग-अलग अंदाज और थीम पर सज-धजकर गरबा में पहुंचे। अभिव्यक्ति गरबा के प्रतिभागी जीतेंद्र शर्मा नीले ड्रम की तरह दिखने वाली कॉस्ट्यूम पहनकर आए। इस ड्रेस पर लिखा था- ‘गब्बर से डर नहीं लगता, नीले ड्रम से लगता है’।
एक प्रतिभागी ने गरबा के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की झलक दिखाई। मां-बेटी बटरफ्लाई थीम की ड्रेस पहनकर पहुंची तो देवरानी-जेठानी काले चश्मे में नजर आईं। अभिव्यक्ति गरबा सर्कल में प्रतिभागियों ने डांडिया खनखाए।
एक युवक मां दुर्गा का रूप धारण करके आया और गरबा करता नजर आया। रावण बनकर आए युवक ने पंजाबी गाने पर डांस किया। परिवार, कपल और युवा हिंदी, गुजराती, मराठी, राजस्थानी, तमिल और नेपाली गानों की धुनों पर थिरकते नजर आए।
गरबा महोत्सव के लिए ग्राउंड को गणेश जी की थीम पर तैयार किया गया। 80 फीट के स्टेज के बीचों-बीच गणेश जी की 7 फीट की प्रतिमा है। देश के अलग-अलग राज्यों के व्यंजनों की फूड स्टॉल लगाई गईं।
ग्राउंड में सेल्फी पॉइंट पर लोगों ने खुशनुमा पलों को मोबाइल कैमरे में कैद किया। अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव 28 सितंबर तक चलेगा।
देखिए, अभिव्यक्ति गरबा की PHOTOS…

यह अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का ड्रोन वीडियो है। इसमें दो सर्कल और उसके बाहर लोग गरबा करते दिखाई दे रहे हैं।

अभिव्यक्ति गरबा में लोगों ने एक साथ अपने मोबाइल की लाइट जलाकर ग्राउंड को रोशन कर दिया।

अभिव्यक्ति महोत्सव में सर्कल में गरबा करते प्रतिभागी और अन्य लोग।

पारंपरिक ड्रेस में गरबा करते युवक और युवतियां।

अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के दौरान युवतियां पूरे उत्साह के साथ डांस कर एंजॉय करती दिखीं।

टोंक फाटक के रहने वाले प्रशांत शर्मा रावण के भेष में पहुंचे। उन्होंने ‘रब रब कर दी’ गाने पर जमकर डांस किया।

महोत्सव में नीले ड्रम की तरह दिखने वाली कॉस्ट्यूम पहनकर आए अभिव्यक्ति के प्रतिभागी जीतेंद्र शर्मा ने सबका ध्यान खींच लिया। इस पर स्लोगन लिखा था- ‘गब्बर से डर नहीं लगता, नीले ड्रम से लगता है’।

गरबा महोत्सव में एक युवक मां दुर्गा का रूप धारण कर गरबा करता दिखाई दिया।

सांगानेर निवासी आशीष छीपा अपनी दोस्त हिमांशी के साथ खास मुकुट पहनकर पहुंचे। जो माता की भक्ति और दैनिक भास्कर की विश्वसनीयता का संदेश देते नजर आए।

‘आई लव माय इंडिया’ की पगड़ी पहनकर चार दोस्त पहुंची। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का मैसेज दिया। इन चारों ने अपनी पगड़ी पर सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह की फोटो लगाई।

गोपालपुरा मोड़ निवासी देवेश लाइट का चश्मा लगाकर और पगड़ी पर लाइट लगाकर पहुंचे।

खाटूश्याम जी बनकर अभिव्यक्ति गरबा में पहुंची माया लालवानी।

महाआरती के दौरान डांस करतीं युवतियां।

मां दुर्गा की भक्ति के साथ गरबा डांस को एंजॉय करते शहरवासी।

रुचि जैन अपनी बेटी दृष्टि जैन के साथ बटरफ्लाई थीम की ड्रेस पहनकर पहुंची। इनके हाथों में एक विशेष छतरी थी, जो कि इलेक्ट्रॉनिक थीम पर बटरफ्लाई फ्लाइंग करते नजर आई।

मां जगदम्बा की आरती के साथ गरबा का विधिवत आगाज हुआ। प्रतिभागियों ने दीपक जलाते हुए मां की आराधना की।

मां जगदम्बा की आरती के दौरान थिरकता प्रतिभागी।

अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव प्रतिभागी सुनीता शर्मा ने अपनी कॉस्ट्यूम से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को दिखाया।

अभिव्यक्ति गरबा में पहुंचे लोगों ने अपने दोस्तों और परिवार के साथ ग्रुप बनाकर सेल्फी क्लिक की।

महोत्सव में पारंपरिक परिधानों में ग्रुप में गरबा करते लोग।

खुशी खंडेलवाल 8 साल से यूके में रह रही हैं। वह अपनी बहन और अन्य साथियों के साथ गरबा में आईं।

अभिव्यक्ति गरबा में डॉक्टर आकांक्षा जोशी साउथ की गंगा माता का रूप धारण करके पहुंची।

गरबा की धुनों पर थिरकती युवती।

ग्राउंड को गणेश जी की थीम पर तैयार किया गया है। 80 फीट के स्टेज के बीचों-बीच गणेश जी की 7 फीट की प्रतिमा है। गणेश प्रतिमा के सामने डांडिया खनकाती युवतियां।

गरबा महोत्सव में ट्रेडिशनल कॉस्ट्यूम पहनकर आई महिलाएं।
अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव की पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments