अजमेर| श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला और युवा महिला संभाग की ओर से लहरिया उत्सव में 300 महिलाएं शामिल हुईं। “रंगीला सावन आयो रे ,सुरंगों सावन आयो रे, बरखा री बूंदा ल्यायो रे’ थीम पर छोटे धड़े की नसियां के आदिनाथ निलय में उत्सव आयोजित किया।
पंचशील नगर इकाई द्वारा सास बहु पर, वैशाली नगर और छतरी योजना इकाई ने भी नृत्य प्रस्तुति दी। म्यूजिकल तंबोला पर नृत्य किया गया। मधु पाटनी व अध्यक्ष सोनिका भैंसा ने बताया कि सीए फाइनल परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर भाविका जैन, सिद्धार्थ जैन, वेदांश जैन, शुभी जैन और प्रांशी जैन को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कमलेश पालीवाल व सुधा पालीवाल, विशिष्ट अतिथि इंदु पायल, यामिनी पाटनी व अनिता पाटनी,अंतिमा पाटनी रीटा जैन और कृति जैन मौजूद रहीं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments