अलवर चपरासी भर्ती में पहुंचे युवा।
4th ग्रेड भर्ती के तीसरे दिन भी अलवर में बड़े डिग्री धारी परीक्षा देने आए। IAS और RAS का एग्जाम दे चुके अभ्यर्थी भी चपरासी बनने की परीक्षा देने आए। कोचिंग में पढ़ाने वाले टीचर तक यहां 4th ग्रेड का एग्जाम देने पहुंचे। ऐसे बड़े डिग्री धारी अभ्यर्थी भी सरक
मालाखेड़ा के रोहित कुमार ने कहा कि कांस्टेबल भर्ती का एग्जाम दिया है। उसमें भी मेरा चयन हो जाएगा। अच्छा पेपर हुआ था। इसके अलावा पहले एसएससी पेपर में ऑल इडिया रेंक 58वीं प्राप्त की है। इससे पशु परिचय व वन रक्षक भर्ती का पेपर पास किया हुआ है। वैसे चपरासी भर्ती में पास होने पर भी नौकरी नहीं करूंगा। वैसे में 5 साल से कोचिंग में जीके पढ़ा रहा हूं।

अलवर शहर में 4th ग्रेड भर्ती में पहुंचे अभ्यर्थी। एक एग्जाम सेंटर से प्रवेश करते हुए।
बीटेक डिग्रीधारी अभ्यर्थी महेंद्र सैनी ने कहा कि वह आईएएस व आरएएस सहित 20 से अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो चुका है। अब चपरासी भर्ती की परीक्षा देने आया हूं। नारायणपुर से आए ग्रेजुएट अभ्यर्थी रामकल्याण गुर्जर का कहना है कि अब तक चार प्रतियोगी भर्ती परीक्षा दे चुका हूं। अबकी बार भी तैयारी करने आया हूं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments