![]()
बांसवाड़ा में 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई। रविवार को भाजपा मंडल छोटी सरवन की ओर से जनसभा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई।
मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर मईडा ने अध्यक्षता की। वहीं पूर्व मंत्री धनसिंह रावत व दलीचंद मईडा भी मौजूद रहे। इसमें छोटी सरवन से 20 हजार की संख्या में कार्यकर्ताओं के पीएम मोदी की जनसभा में लोगों के जाने का लक्ष्य रखा गया। इस दौरान सभी ग्राम पंचायत में प्रभारी व सहप्रभारी भी नियुक्त किए गए।
कार्यक्रम के ऐतिहासिक रूप देने का आह्वान किया। मोदी की जनसभा में आने का न्योता देने का कार्य आगामी 2 दिन में पूरा किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों को अपनी ग्राम पंचायत में ढोल नगाड़ों के साथ रैली के रूप में आने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में पूर्व प्रधान राजेश कटारा, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य हकरू मईडा, पूर्व मंत्री दलीचंद मईडा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर पटेल, जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री, मुकेश रावत, जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष परमेश्वर मईडा, बांसवाड़ा प्रधान बलवीर रावत पूर्व प्रधान धीरजमल गणावा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में जिला मीडिया संयोजक प्रभुलाल निनामा, पंचायत समिति सदस्य दिनेश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवीसिंह मईडा, कालूराम खराड़ी, नारायणलाल मईडा, सरपंच शंकरलाल मईडा, नारायणलाल निनामा, पंकज मईडा, दानपुर उपसरपंच चंद्रवीरसिंह सिसोदिया, मंडल उपाध्यक्ष नीलम भाटिया, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रामलाल मईडा, महामंत्री रामलाल मईडा, मनसुख मईडा, दिनेश निनामा, लालूराम पारगी, रावजी भगत, शंकरलाल रावल, लालचंद मईडा, केशरीमल मईडा, चंदन मंडल मंत्री सेवालाल मईडा, प्रेमसिंह निनामा, मीडिया प्रभारी चरणसिंह निनामा, हरिराम डाबी, कन्हैयालाल नाथूलाल, छगन निनामा, दौलतराम, सुरेश वड़किया, केवलकृष्ण, लेमचंद, धीरजमल, हीरालाल गामोड, गंगाराम डिंडोर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रेमसिंह भाटी ने किया। महामंत्री रितुराज मोरी ने आभार जताया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments