![]()
बीकानेर से जैसलमेर की ओर जा रही एक मालगाड़ी मंगलवार सुबह करीब 7 बजे अचानक डिरेल हो गई। पटरियों से उतरकर मालगाड़ी के करीब 8 डिब्बे लगभग 10 से 20 फीट दूरी तक जा गिरे। रेल की पटरियां एक दूसरे से अलग होकर करीब 2 फीट तक एक दूसरे के ऊपर पहुंच गई। गनीमत रही
रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। डिब्बों को मौके से हटाकर इस मार्ग पर यातायात फिर से शुरू किया जाएगा। इस बीच बीकानेर से जैसलमेर के बीच सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर रवाना होने वाली 14704 नंबर गाड़ी रद्द कर दिया गया।
कोलायत से बीकानेर के बीच इंदो का बाला गांव के पास ये हादसा हुआ है। सुबह 7 बजे ये मालगाड़ी बीकानेर से जैसलमेर की ओर जा रही थी। इंदा का बाला गांव के ठीक पास ही पटरी से गाड़ी नीचे उतर गई। स्पीड में होने के कारण पटरी के कुछ डिब्बे तो दूर तक जा गिरे। एक दूसरे से जुड़े होने के कारण एक के बाद एक 4 डिब्बे नीचे उतर गए। तभी मालगाड़ी के लोको पायलट ने इसे रोक दिया।
रेलवे ट्रेक करीब 100 फीट तक क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसे वापस जोड़कर इस मार्ग को शुरू किया जाएगा। हालांकि इस मार्ग पर सवारी गाड़ी के रूप में बीकानेर जैसलमेर ट्रेन ही चलती है। देर रात ये दोनों ट्रेन निकल चुकी है। अब रात में ही यहां से सवारी गाड़ी को निकलना है। तब तक रेलवे इसे दुरुस्त कर देगा। मौके पर अब तक रिकवरी रेल नहीं पहुंची है। रेलवे के सीनियर डीसीएम भूपेश यादव ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है। यादव फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
एक पटरी दूसरी पटरी से आगे पहुंची ये हादसा इतना जबरदस्त था कि रेल पटरियों को जहां से जोड़ा जाता है, वो वहां से अपना स्थान छोड़कर करीब 2 फीट आगे निकल गई। पटरियों के किनारे समानान्तर रूप से एक दूसरे के साथ हो गए। इतना ही नहीं जिस ट्रैक पर डिब्बे रखे होते हैं, वो भी उतरकर पटरियों से दूर जा गिरे।
सीधी लाइन पर कैसे गिरे डिब्बे? आमतौर पर रेल पटरियों के घूमाव वाले स्थान पर डिरेल हो जाती है लेकिन इंदों का बाला गांव में ये सीधी पटरियों पर ही पटरी से नीचे उतर गई। आमतौर पर ऐसा नहीं होता है। ऐसे में रेलवे को इसकी जांच करवानी पड़ेगी। इसी ट्रेक पर दो सवारी गाड़ी भी निकलती है।
कंटेंट सपोर्ट : अमित कुमार रंगा व राहुल हर्ष, कोलायत।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments