उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर सर्विस रोड पर रविवार की रात को बारिश के भरे पानी के बीच से गुजरती गाड़ियां।
उदयपुर में रविवार की रात को ऋषभदेव कस्बे और आसपास के गांवों में जमकर बारिश हुई। करीब डेढ़ घंटे तक लगातार बारिश हुई जिससे पानी ही पानी हो गया। इधर, मौसम विभाग ने आज भी उदयपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है और सुबह से ऋषभदेव कस्बे में आज सुबह भी
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत पर एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से बारिश हो रही है। इधर, मौसम विभाग ने आज भी उदयपुर जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

उदयपुर के ऋषभदेव कस्बे में रविवार की रात को हुई तेज बारिश के दौरान सड़कों पर पानी भर गया।
उदयपुर जिले के ऋषभदेव कस्बे में रविवार की रात को अच्छी बारिश हुई। बारिश का दौर शाम करीब साढ़े छह बजे शुरू हुआ और रात आठ बजे तक लगातार बारिश हुई। इसके बाद भी वहां रिमझिम बारिश का दौर चला।
उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर पीपली-अ से शुरू हुआ जो आगे पीपली-ब, ऋषभदेव हाइवे, ऋषभदेव कस्बे से लेकर आगे खेरवाड़ा टोल प्लाजा से लेकर आसपास के गांवों में अच्छी बारिश हुई।

ऋषभदेव में रात को हुई बारिश के दौरान केसरियाजी मंदिर के बाहर पाथवे पर बहता पानी।
ऋषभदेव में बारिश से कस्बे के अंदर के मुख्य मार्गो से लेकर गलियों में सड़कों पर पानी भर गया। केसरियाजी मंदिर में दर्शन करने आए भक्तगण भी बारिश के दौरान मंदिर में ही रुके रहे।
इधर, उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर की सर्विस रोड पर भी तेज बारिश के चलते पानी भर गया था। हाइवे पर कई जगह पानी भर गया था। बाद में धीरे-धीरे पानी वहां से बहकर निकला।

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments