☜ Click Here to Star Rating


पॉलिटिकल पार्टी बनाकर राजनीतिक चंदा लेने और बोगस ट्रांजैक्शन के मामले में आयकर विभाग ने पिता-पुत्र के ठिकानों पर रेड दी है।

.

टीम पहले बेटे आशीष बाकलीवाल के मुंबई स्थित ऑफिस पर पहुंची थी। ठीक इसी समय जयपुर और दिल्ली से आई टीमें भीलवाड़ा के अकाउंटेंट आशीष के पिता कन्हैयालाल बाकलीवाल (50) के घर 1 बजे पहुंची। यहां आयकर की टीमें डॉक्युमेंट्स खंगाल रहीं हैं। साथ ही, अकाउंटेंट कन्हैयालाल से पूछताछ भी कर रही है।

भीलवाड़ा में पिछले 35 दिनों में आईटी ने पॉलिटिकल पार्टी को चंदा देकर बोगस ट्रांजैक्शन कराने के मामले में 5वीं रेड की है।

14 जुलाई से जारी है कार्रवाई

14 जुलाई को देशभर में करीब 150 ठिकानों पर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के निर्देश पर आयकर विभाग ने छापेमारी की कार्रवाई की थी। इसमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कार्रवाई की गई, जो अब तक जारी है।

पॉलिटिकल पार्टी बनाकर राजनीतिक चंदा लेने और बोगस ट्रांजैक्शन के मामले में आयकर विभाग 14 जुलाई से लेकर अब तक 5 ठिकानों पर भीलवाड़ा में रेड दे चुकी है। इसमें 2 अकाउंटेंट, 1 पॉलिटिकल पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और 2 पदाधिकारी शामिल हैं। सोमवार को आयकर विभाग की यह पांचवीं कार्रवाई है।

तस्वीर, कन्हैया लाल के भीलवाड़ा स्थित घर की है। यहां सुबह से कार्रवाई जारी है।

तस्वीर, कन्हैया लाल के भीलवाड़ा स्थित घर की है। यहां सुबह से कार्रवाई जारी है।

भीलवाड़ा और मुंबई में एक साथ रेड

जानकारी के अनुसार, प्रताप नगर थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर आजाद नगर क्षेत्र में रहने वाले अकाउंटेंट और और टैक्स सॉल्यूशन प्रोवाइडर कन्हैया लाल बाकलीवाल के मकान पर दिल्ली-जयपुर से आईटी की टीम पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया।

ठीक इसी समय एक और आईटी की टीम ने मुंबई में कन्हैया लाल के रिश्तेदार आशीष बाकलीवाल के यहां भी रेड डाली थी। टीम को अंदेशा है कि बोगस ट्रांजैक्शन के मामले में यहां से करोड़ों का खुलासा हो सकता है।

कन्हैया लाल का भीलवाड़ा के राजेंद्र मार्ग रोड पर महालक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में ऑफिस है जो फिलहाल बंद है।

टीम ने यहां कई डॉक्यूमेंट चेक किए हैं और बाकलीवाल से विस्तार में पूछताछ की जा रही है।

आयकर विभाग की कार्रवाई से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

राजनीतिक चंदे के लिए बनाई पार्टी, 271 करोड़ का लेनदेन:भीलवाड़ा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर छापेमारी, सचिव-कोषाध्यक्ष के भी कार्रवाई

भीलवाड़ा में पॉलिटिकल पार्टी बनाकर राजनीतिक चंदा लेने का खुलासा हुआ है। दो वकील और उनके एक दोस्त ने तीन साल में पार्टी अकाउंट से 271 करोड़ का लेनदेन किया है। (पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading