मदन राठौड़ा को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त हुए एक साल से ज्यादा का समय बीत गया है। लेकिन वे अब तक अपनी कार्यकारिणी की घोषणा नहीं कर सके हैं।
वहीं, कुछ दिन पहले बीजेपी ने युवा मोर्चा और शहर बीजेपी की कार्यकारिणी घोषित कर थी। हालांकि, कुछ मिनटों बाद ही इसे गलती बताते हुए वापस ले लिया गया। कहा गया कि जल्द ही कार्यकारिणी घोषित की जाएगी।
लेकिन आज तक उनकी घोषणा नहीं हो सकी। आखिर प्रदेश बीजेपी में ऐसा क्या हो रहा है कि न तो प्रदेशाध्यक्ष, न जिलाध्यक्ष और न ही मोर्चे के अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी घोषित कर पा रहे हैं।
जानकारों का मानना है कि प्रदेश बीजेपी पूरी तरह से गुटों में बंटी हुई है। दोनों कार्यकारिणियों को विरोध के चलते वापस लेना पड़ा।

करीब 11 महीने पहले प्रदेश युवा मोर्चे की घोषित कार्यकारिणी को विरोध होने पर वापस ले लिया गया था।
युवा मोर्चे की घोषित कार्यकारिणी को 53 मिनट में वापस लिया
राजस्थान बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंकित चेची के नाम की घोषणा तत्कालीन बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने 7 जुलाई 2023 को की थी। उसके बाद प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव हुए। लेकिन, युवा मोर्चा की कार्यकारिणी नहीं बन सकी थी।
करीब 14 महीने बाद 22 सितंबर 2024 को अंकित चेची ने शाम 7 बजे अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। लेकिन करीब 53 मिनट बाद ही मीडिया प्रकोष्ठ ने सूची को डिलीट कर दिया था।
कारण बताया गया कि युवा मोर्चा की सूची गलती से जारी हो गई थी, जिसे रोक दिया गया है। शीघ्र ही नई सूची जारी की जाएगी। दरअसल, लिस्ट जारी होने के बाद से ही इसका विरोध शुरू हो गया था।
विवाद बढ़ने पर प्रदेश बीजेपी संगठन ने घोषणा वापस ले ली। लेकिन आज 11 महीने बाद भी युवा मोर्चे की कार्यकारिणी का इंतजार ही हो रहा है।

जयपुर शहर बीजेपी जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने भी कार्यकारिणी को घोषित करके उसे वापस ले लिया था।
शहर बीजेपी की कार्यकारिणी 27 मिनट में डिलीट
यही हाल अगस्त 2025 की पहली तारीख को घोषित हुई जयपुर शहर बीजेपी की कार्यकारिणी का रहा। जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुबह 11 बजे कार्यकारिणी की घोषणा की।
करीब 27 मिनट बाद ही उसे डिलीट करते हुए लिखा कि कंप्यूटर ऑपरेटर ने प्रस्तावित कार्यकारिणी की कॉपी गलती से सोशल मीडिया पर डाल दी। जयपुर शहर कार्यकारिणी कुछ समय बाद विधिवत घोषित की जाएगी।
लेकिन 15 दिन बाद भी शहर बीजेपी की कार्यकारिणी घोषित नहीं हो पाई हैं। शहर बीजेपी की कार्यकारिणी को लेकर दिलचस्प तथ्य यह रहा कि इस कार्यकारिणी में घोषित 34 नेताओं में से 22 सिफारिशी थे।
प्रदेश बीजेपी में गुटबाजी चरम पर
जानकारों का मानना है कि प्रदेश बीजेपी पूरी तरह से गुटों में बंटी हुई है। पार्टी में सीएम भजनलाल, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के गुट हावी हैं।
इसके साथ ही केन्द्रीय नेताओं के अपने-अपने गुट हैं। ऐसे में सभी गुटों को साधते हुए कार्यकारिणी की घोषणा न तो प्रदेशाध्यक्ष और न ही जिलाध्यक्षों के लिए आसान हैं। इसी बानगी युवा और शहर बीजेपी घोषित कार्य

कारिणी में देखने को मिल चुकी है।
….
जयपुर BJP की कार्यकारिणी में 22 सिफारिशी नेता:अध्यक्ष ने लिस्ट डिलीट कर लिखा- वैध नहीं, जिन्हें पद उनके आगे सीएम, डिप्टी सीएम का जिक्र
जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने अपनी जो कार्यकारिणी की पोस्ट सोशल मीडिया पर की। 34 नेताओं में से 22 को सिफारिश के आधार पर जगह दी गई थी। पूरी खबर पढ़िए…
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments