![]()
बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस करने के बाद इंटर्न करने वाले 128 डॉक्टरों को पांच महीने बाद भी स्टाइपेंड नहीं मिला है। इससे आक्रोशित डॉक्टरों ने सोमवार को कार्य का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। डॉक्टरों का कहना है कि पिछले बैंच क
डॉक्टरों का कहना है कि- इंटर्न डॉक्टर कई बार मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन से मिले। इतने माह बीतने के बावजूद भी कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के कारण अब तक समस्या समाधान नहीं किया गया है। कॉलेज प्रशासन इंटर्न छात्रों को यह कहकर लाट रहा है कि कुछ छात्रों की एनओसी अटकी है। सभी की एनओसी राजमेस भेजने के बाद ही बजट आवंटित होगा।
डॉक्टर आदित्य शर्मा का कहना है बिना वेतन के रोजमर्रा की जिंदगी में काफी परेशानियों का समान करना पड़ रहा है। अब डॉक्टर बनने के बाद भी घर वालों से रुपए मांगकर काम चलाना मजबूरी हो गई है। हमारे बैंच में 128 डॉक्टर है जो इंटरशिप कर रहे है। हमारी मांग है कि हमें हमारा बकाया स्टाइपेंड (वजीफा) मिले। साथ ही आने वाले समय में ही हर माह के अनुसार मिलना चाहिए। हमारी अगर मांगे नहीं मानी गई तो हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments