![]()
दौसा जिले में बारिश का दौर जारी है।
दौसा जिले में मानसून ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है। यहां बीती रात से ही रूक-रूक बारिश का दौर जारी है। जिले के महुवा, मंडावर, बांदीकुई, बसवा, सिकराय, सिकंदरा क्षेत्र में तेज बारिश हुई तो वहीं दौसा, लालसोट समेत जिले भर में मध्यम से हल्की बारिश हुई।
वहीं शुक्रवार अलसुबह से ही जिले भर में बारिश के साथ मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह करीब 9 बजे जयपुर-आगरा हाइवे के आसपास के इलाके में लगातार 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। इससे खरीफ फसलों को अमृत मिलने से किसानों के चेहरे खिल गए।
बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आइ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जिले में अब तक 649.46 मिमी (97.67%) औसत बारिश हो चुकी है। जिसमें सर्वाधिक बारिश सिकराय क्षेत्र में दर्ज की गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments