☜ Click Here to Star Rating



दौसा जिले में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है।

दौसा जिले में पिछले करीब 30 घंटे से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में रिमझिम तो कभी मध्यम बारिश हो रही है। वहीं निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

.

शहर के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास​ स्थित तलाई से पानी ओवरफ्लो होकर जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे की सर्विस रोड़ पर बह रहा है। इससे आवागमन बाधित हो रहा है। भाण्डारेज मोड पर भी हाइवे की सर्विस रोड पर जलभराव से लोग परेशान हैं।

60 गांवों का बढ़ेगा जलस्तर सिकंदरा क्षेत्र के राजवास गांव के नदी क्षेत्र में पानी की आवक से लोगों में खुशी का माहौल है। करीब 25 साल बाद मोरोली बांध से डोलिका बांध में पानी की आवक होने से करीब 60 गांवों का जलस्तर बढ़ेगा। इससे किसानों को अच्छी फसल पैदावार की उम्मीद बंधी है।

मौसम का अलर्ट जारी मौसम विभाग ने जिले में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ में आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान मेघगर्जन के दौरान सुरक्षित स्थान पर छिपने, पेड़ों के नीचे खडे नहीं होने और मौसम सामान्य होने तक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकालने की एडवाइजरी जारी की है। फिलहाल जिलेभर में घने बादल छाए होने से मौसम सुहावना बना हुआ है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading