☜ Click Here to Star Rating



दौसा जिले में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है।

दौसा जिले में बारिश का दौर जारी है। बीती रात जिले के कई इलाकों में रिमझिम तो कहीं मध्यम बारिश के साथ हवा चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। करीब 10 दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बीते 24 घंटे में जिले के महुवा, सैंथल, बै

.

वहीं जिले में इस बार 664.92 एमएम औसत बारिश के मुकाबले अब तक 1056.96 एमएम (158.96%) बारिश हो चुकी है। यह पिछले 20 साल में दूसरी बार सबसे ज्यादा हुई है। पिछले साल भी 1234.87 (190.86%) बारिश हुई थी। सर्वाधिक 1605 एमएम दौसा क्षेत्र में और न्यूनतम 791 एमएम बसवा क्षेत्र में हुई है।

जिले में आज भी येलो अलर्ट मौसम केन्द्र जयपुर ने लगातार पांचवें दिन दौसा जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं 20-30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही मौसम के सामान्य होने तक लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।

नदियों में भी पानी की आवक पिछले कई दिन से हो रही लगातार बारिश से बांधों के साथ नदियों में भी पानी की आवक हुई है। जिले की मोरेल नदी, बाणगंगा और सूरी नदी में पानी की आवक बढ़ रही है। वहीं जिले में दो दशक में इस बार सबसे ज्यादा बांध छलके हैं। इस बार 39 में से 34 बांधों में पानी की आवक हो चुकी है। इनमें 11 बांधों पर चादर चल रही है। जिले के सबसे बड़े मोरेल बांध पर 36 इंच की चादर चल रही है।

जिले में अब तक इतनी बारिश
रेनफॉल स्टेशन का नाम5 सितंबर तक बारिश (एमएम)
बांदीकुई893
दौसा1605
लालसोट1384
महुवा1002
मोरेल डेम1224
रेडिया डेम917
सैंथल सागर762
बहरावण्डा945
बैजूपाडा784
बसवा791
भांडारेज858
कुण्डल917
लवाण1211
मंडावर809
नांगल राजावतान1062
निर्झरना1044
राहुवास1034
रामगढ़ पचवारा1183
सैंथल1053
सिकराय1425
कुल25367
एवरेज रेन फाॅल1056.96



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading