☜ Click Here to Star Rating


किराए के मकान में से पकड़ी गई महिला और युवती।

टोंक शहर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र के पीली तलाई क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक मकान में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने मकान में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त युवक-युवती और एक महिला को गिरफ्तार किया है।

.

इससे पहले थाने लाते समय मकान के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ महिलाओं ने युवती और महिला के साथ मारपीट भी कर दी। वहीं एक व्यक्ति ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध भी किया। उसने लौटते समय पत्थर फेंक कर कार का पीछे का शीशा तोड़ दिया। इस मामले मे भी पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

बिहार की रहने वाली है युवती

पकड़ी गई महिला यूपी के आगरा की और युवती बिहार की बताई जा रही है। यहां महिला किराए से रहती थी। उसने इस लड़की की यहां बुला रखा था। वहीं युवक घाड़ थाना क्षेत्र के खरोई का रहने वाला है। आसपास के लोगों ने बताया कि रात के 12-1 बजे तक भी इस मकान मे लोगों की आवाजाही बनी रहती है। इससे उनके बच्चों मे विपरीत प्रभाव पड़ता है। माहौल खराब रहता है।

मकान से गिरफ्तार किया गया मस्ताराम

मकान से गिरफ्तार किया गया मस्ताराम

थाने लाने लगी तो विरोध किया

सदर थाना प्रभारी जयमल सिंह राठौड़ ने बताया कि आज सुबह सूचन मिली थी कि पीली तलाई क्षेत्र के एक मकान में एक महिला, युवती और युवक हैं। ये संदिग्ध गतिविधियों मे लिप्त हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर गई और मकान के गेट को खुलवाकर अंदर पहुंची। जहां 45 साल की महिला, 20 साल की युवती और 22 साल का युवक मिला। इनकी गतिविधियां गलत लगी तो इन्हे पुलिस पकड़ थाने लाने लगी। इस दौरान एक व्यक्ति ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया और तीनों आरोपियों को कार मे बैठाकरलाते समय एक व्यक्ति ने पत्थर फेंक कर कार का शीशा तोड़ दिया। पुलिस उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करेगी।

महिला समेत युवक-युवती पकड़े

सदर पुलिस ने यूपी के आगरा निवासी मधु शर्मा (45), बिहार की रितु (20) और घाड़ थाना क्षेत्र के खरोई निवासी मस्तराम मीणा (22) को गिरफ्तार किया है। मधु शर्मा बालू राम गुर्जर के मकान में कई दिनों से किराया से रह रही थी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading