☜ Click Here to Star Rating



पवित्र सावन महीने के अंतिम साेमवार पर नागौर के प्रताप सागर तालाब की पाल पर बर्फानी बाबा की जीवंत झांकी सजाई गई। बर्फानी बाबा की आरती करने के लिए जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित के साथ पूरा शहर उमड़ा। बाबा बर्फानी के निकट ऑपरेशन सिंदूर, ब्रह्मोस, 5 स्

.

मुख्य मंच पर वसुंधरा एंड टीम ने शिव परिवार समेत कई झांकियां प्रस्तुत कीं। बर्फानी बाबा की झांकी के प्रणेता दैनिक भास्कर के फोटो जर्नलिस्ट सुनील दत्त बोहरा को सभी ने श्रद्धांजलि‌ दी। आमतौर पर‌ शाम‌ को अंधेरे के आगोश में रहने वाली ये तालाब की पाल सोमवार रात रोशनी और महादेव के जयकारों से गूंज उठी।

बड़लेश्वर महादेव मंदिर और जबरेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में लोगों की जोरदार भीड़ उमड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए। आयोजन समिति के कार्यकर्त्ताओं ने 4 घंटे में बाबा बर्फानी की झांकी तैयार की। सावन के अंतिम सोमवार को दिनभर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महादेव को जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करने के साथ ही बिल्वपत्र, धतूरा आदि अर्पित करने की श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही। मंदिरों में श्रद्धालुओं के अर्चन से माहौल आस्था के रंग में रंगा रहा।

प्रताप सागर तालाब की पाल पर स्थित बड़लेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 141 बर्फ की शिलाओं से अमरनाथ की गुफा की तर्ज पर बाबा बर्फानी की झांकी सजाई गई। करीब 14 हजार किलो की बर्फ शिलाओं से सजे बाबा बर्फानी का मनोरम दृश्य सजाया गया। बाबा बर्फानी की झांकी के दर्शनों के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। महादेव के जयघोष के साथ पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूरा माहौल महादेव के रंग में रंग दिया।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने सपत्नीक बाबा बर्फानी की महाआरती की। महाआरती के दौरान प्रतापसागर तालाब की पाल सहित आसपास का पूरा क्षेत्र श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। नया दरवाजा हनुमान मंदिर व प्रतापसागर पाल के साथ ही सोनीजी की बाड़ी से बाबा बर्फानी की ओर आने-जाने वाले सभी रास्तों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। हर कोई बाबा बर्फानी के दर्शनों के साथ उनका आशीर्वाद पाने की होड़ में लगा रहा।

बाबा बर्फानी के त्रिशूल, नरमुंड की माला व शिवलिंग पर बैठे दो सफेद कबूतर के साथ भारतीय सेनाओं के बल प्रदर्शन की झांकी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। इसके बाद आयोजन समिति की ओर से योगेंद्र बोहरा के नेतृत्व में सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। इस दौरान सभापति मीतू बोथरा, संत लक्ष्मीनारायण शास्त्री, महंत मुरलीराम महाराज, मसाला बोर्ड सदस्य भोजराज सारस्वत समेत बड़ी संख्या में नागौरवासी मौजूद थे‌।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading