![]()
भारत अन्नशुद्धि पदयात्रा धौलपुर पहुंची। यह यात्रा 26 जून 2025 को शुरू हुई और कन्याकुमारी तक 4000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
श्रीनगर के लाल चौक से शुरू हुई भारत अन्नशुद्धि पदयात्रा धौलपुर पहुंची। यह यात्रा 26 जून 2025 को शुरू हुई और कन्याकुमारी तक 4000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा का उद्देश्य जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है। साथ ही किसानों को आत्मनिर्भर बनान
पदयात्रा का नेतृत्व हापुड़ निवासी गौरव त्यागी कर रहे हैं। उन्होंने धौलपुर के सर्किट हाउस पर मीडिया से बातचीत की। त्यागी ने बताया कि यात्रा 52 दिन में 1200 किलोमीटर की दूरी पूरी कर चुकी है। टीम प्रतिदिन औसतन 30 किलोमीटर पैदल चलती है।
यात्रा के दौरान गांव-गांव और स्कूलों में जाकर लोगों से संवाद किया जा रहा है। अब तक 24 हजार बच्चों और 12 हजार किसानों से बातचीत हो चुकी है। बच्चों को जंक फूड से दूर रहने और शुद्ध भोजन अपनाने की सलाह दी जा रही है। किसानों को जैविक खेती अपनाने और सीधे बाजार में उत्पाद बेचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। त्यागी के अनुसार यात्रा का सकारात्मक प्रभाव दिखने लगा है। बच्चे जंक फूड छोड़ रहे हैं और किसान प्राकृतिक खेती में रुचि ले रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments