डूंगरपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली।
डूंगरपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आज शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लक्ष्मण मैदान में जिला स्तरीय समारोह में कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। स्कूली बच्चों की ओर से रंगारंग ओर देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक क
स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। कलेक्टर अंकित कुमार ने तिरंगा फहराते हुए जिले के लोगो को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। तिरंगे को सलामी देते हुए परेड का निरीक्षण किया। पुलिस के साथ ही स्काउट, होमगार्ड ओर विभिन्न स्कूलों के प्लाटून की ओर से तिरंगे को सलामी दी गई।
एडीएम दिनेशचंद्र धाकड़ की ओर से राज्यपाल के संदेश का वाचन किया गया। स्वतंत्रता सैनानियों के परिवार के लोगों को शॉल ओढ़ाकर ओर श्रीफल देकर सम्मानित किया। स्कूलों के बच्चों की ओर से शारीरिक व्यायाम और देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान सरकारी ओर गैर सरकारी क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 40 लोगो को सम्मानित किया गया।

कलेक्टर ने उत्कृष्ठ कार्य करने वाले लोगो को सम्मानित किया।
इनको मिला सम्मान विकास अधिकारी आसपुर महेशचन्द्र चौहान, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डूंगरपुर डॉ. राजेश सरैया, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सागवाड़ा डॉ. शिम्भू कच्छावा, अतिरिक्त विकास अधिकारी विशाल टेलर, ब्लॉक समन्वय स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण पंचायत समिति डूंगरपुर अरविन्द कुमार चौबीसा, पुलिस निरीक्षक भैयालाल, थानाधिकारी निठाउवा भरतलाल, पार्षद नगर परिषद् डूंगरपुर इन्दिरा जैन, अधिशाषी अभियंता जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग डूंगरपुर पायल व्यास, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय माथूगामडा पाल पायल शर्मा, प्रधानाचार्य राउमावि डैयाणा ममता पाटीदार, संदर्भ व्यक्ति मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चिखली अमृतलाल पाटीदार, प्रधानाध्यापक राउप्रावि गडा सियालिया लालजी बुनकर, पत्रकार दैनिक भास्कर निशांत पण्ड्या, संपादक मेरा सागवाड़ा समाचार राकेश खिंची, एसएस पटेल, लकवा उपचार हॉस्पीटल गणेशपुरी भीलूड़ा डॉ. शांतिलाल शिवदास पटेल, अध्यापिका राजकीय प्राथमिक विद्यालय दामा फला पीईईओं जसैला चन्दा पाटीदार, भूमि दानदाता नीलकण्ठ गोपाल गौशाला प्रेमजी पंचाल, अतिरिक्त ऑफिस कानूनगों उप तहसील पाडवा राकेश मकवाणा, कनिष्ठ सहायक जिला कलक्टर कार्यालय विमलेश कुमारी, तिलक शाखा डूंगरपुर भाविप, क्षेत्रीय प्रबंधक मनीवाईज प्रोजेक्ट नरेश यादव, सहायक लेखाधिकारी उप वन संरक्षक ऋषिराज सिंह राव, पशु चिकित्सा अधिकारी राजकीय पशु चिकित्सालय अम्बाड़ा पंचायत समिति चिखली डॉ. उपेन्द्र सिंह चौहान, महिला मिनी बैक बरबोदनिया, प्रसाविका उप स्वास्थ्य केंद्र लीलवासा रेणुका भट्ट, ग्राम विकास अधिकारी मुंगेड़ भावेश कुमार गामोट, प्रशासनिक अधिकारी एवीवीएनएल हर्षवर्धन सिंह सिसोदिया, राउमावि काकरादरा विक्रम जोशी अध्यापक लेवल-2, राउप्रावि वार्ड नं. 1 सामलिया सागवाड़ा राहुल कुमार रोत शिक्षक, राजीविका डूंगरपुर शजीरली बीपीएम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक महिला एवं बाल विकास विभाग ज्ञानेन्द्र विश्वकर्मा, कृषि पर्यवेक्षक वागदरी हर्षा कुमारी परमार, उचित मूल्य दुकानदार कोलखण्ड़ा कन्हैयालाल पटेल, महिला पर्यवेक्षक आइसीडीएस गलियाकोट ज्योत्सना डामोर, वरिष्ठ लिपिक पंचायत समिति दोवड़ा धीरज कुमार जोशी, जेल प्रहरी राहुल कुमार नट, स्काउटर राबाउमावि बिछीवाड़ा मक्सीराम फलेजा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जिला परिषद् कावालाल कलासुआ, सफाई कर्मचारी नगरपरिषद् डूंगरपुर केसर काना को सम्मानित किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments