![]()
हनुमानगढ़ के टिब्बी थाना क्षेत्र में भाई ने भाई को कुल्हाड़ी से किया वार किया घायल।
हनुमानगढ़ के टिब्बी कस्बे में बुधवार देर रात एक भाई ने दूसरे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वार्ड नंबर 2 में हुई इस घटना में छोटे भाई जुगनदीप को बड़े भाई गगनदीप ने कुल्हाड़ी से घायल कर दिया।
घटना के समय जुगनदीप घर में बैठा हुआ था। तभी नशे में धुत गगनदीप ने अचानक कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। वार इतने तेज थे कि जुगनदीप लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
परिजनों के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पिता राजसिंह ने बताया कि गगनदीप नशे का आदी है। नशे की हालत में वह अक्सर घर में झगड़ा करता रहता है। बुधवार रात भी किसी बात को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी हुई थी।
जुगनदीप को जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया है। टिब्बी थाने के एएसआई प्रकाश स्वामी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जुगनदीप अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments