☜ Click Here to Star Rating


पाली शहर के पुराना बस स्टैंड के निकट स्थित चारण समाज राजराजेश्वरी नवयुक मंडल की ओर से गुजराती कल्चर के साथ गरबा रास का आयोजन किया जा रहा है।

नवरात्रा को लेकर इन दिनों पाली शहर में गरबे की धूम मची हुई है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में क्षेत्र के युवाओं ने गरबा पांडाल स्थापित कर वहां मां अम्बे की प्रतिमा स्थापित की है। जहां शाम होते ही माता की आरती के बाद गुजराती गरबा गीतों पर युवा डांडिया खे

.

पाली के बागर मोहल्ला में गरबा खेलते युवा।

पाली के बागर मोहल्ला में गरबा खेलते युवा।

पाली शहर के श्रीमाली ब्राह्मण समाज विकास समिति पाली के तत्वावधान में श्रीमाली युवा संगठन पाली (गरबा मण्डल) की ओर से आयोजित गरबा महोत्सव ‘‘रंगरात्रि 2025’’ का आयोजन श्रीमाली समाज ‘‘शिववाड़ी’’ में किया जा रहा है। इसी तरह पाली शहर के पुराना बस स्टैंड के निकट स्थित चारण समाज राजराजेश्वरी नवयुक मंडल की ओर से गुजराती कल्चर के साथ गरबा रास का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार शाम को गुजराती ड्रेसेज में सजे मोहल्ले के युवा गरबा गीतों पर जमकर झूमते नजर आए। मूल रूप से यह लोग गुजरात के है और गुजराती संस्कृति की तर्ज पर यहां गरबा खेला जाता है। जिसे देखने के लिए कई शहवासी पहुंच रहे है। इसी तरह शहर के बागर मोहल्ला स्थानीय युवाओं की ओर से गरबा रास का आयोजन किया जा रहा है। जहां मोहल्ले के युवा मां अम्बे के पांडाल में गरबा रास खेलते नजर आ रहे है।

पाली के किसान केसरी नगर में गरबा खेलते युवा।

पाली के किसान केसरी नगर में गरबा खेलते युवा।

भारत की जीत पर गरबा पांडाल में किया डांस शहर के किसान केसरी नगर में जय माताजी गरबा मित्र मंडल की ओर से गरबा रास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रविवार रात को यहां पांडाल में ही क्षेत्र के युवा एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का फाइनल मैच देखते नजर आए। भारत की जीत पर उन्होंने पटाखे फोड़े और गरबा गीत लगाकर कर झूमकर नाचते हुए भारत की जीत की खुशी मनाई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading