![]()
पाली के इंद्रा कॉलोनी निवासी मोहिनुद्दीन। जिसकी करंट लगने से मौत हो गई।
पाली में एक फैक्ट्री में इलेक्ट्रिक का काम कर रहे 18 साल के युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जवान बेटे की मौत की खबर जब सऊदी में रहने वाले पिता को पता चली तो उनके होश उड़ गए। वे तुरंत फ्लाइट लेकर इंडिया रवाना हुए।
पुलिस के अनुसार पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी में रहने वाला 18 साल का मोहिनुउद्दीन फारूकी पुत्र नसरूद्दीन फारूकी रविवार को शहर के पूनायता औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में इलेक्ट्रिक का काम कर रहा था। इस दौरान अचानक उसे करंट लग गया। उसे इलाज के लिए तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की बॉडी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाकर जांच शुरू की।
बेटे की मौत की खबर सुनकर सऊदी से रवाना हुए पिता मृतक के पिता सऊदी में काम करते है। घटना की जानकारी जब रविवार शाम को उन्हें मिली तो उनके होश उड़ गए। तुरंत फ्लाइट लेकर इंडिया के लिए रवाना हुए। इधर जवान बेटे की मौत से परिवार के अन्य मेंबर का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतक 12वीं पास था और तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments