दैनिक भास्कर और बीसीएम ग्रुप की ओर से गुरुवार को पाली के रोटरी क्लब में आयोजित प्रतभा सम्मान समारोह में 10वीं-12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले स्टूडेंट को सम्मानित करते हुए अतिथि।
दैनिक भास्कर और बीसीएम ग्रुप की ओर से गुरुवार को पाली शहर के बापूनगर स्थित रोटरी क्लब में प्रतिभा सम्मान समारोह-2025 आयोजित किया गया। जिसमें अतिथियों ने 10वीं-12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 200 से अधिक स्टूडेंट को प्रशस्ति पत्र देकर

दैनिक भास्कर और बीसीएम ग्रुप की ओर से गुरुवार को पाली के रोटरी क्लब में आयोजित प्रतभा सम्मान समारोह में स्टूडेंट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए अतिथि।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ADM बजरंग सिंह, एडीएम सिलिंग अश्वनी कुमार, SDM विमलेंद्र सिंह राणावात, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राहुल राजपुरोहित, बीसीएम ग्रुप के चेयरमैन मगराज जैन, रोटरी क्लब के दिनेश मेहता, राजू भाई मेड़तिया, वर्द्धमान भंडारी, राजेन्द्र सुराणा, अशोक बाफना, ताराचंद खंडेलवाल, ओम आनंद द्विवेदी, सुरेन्द्र अग्रवाल अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिन्होंने प्रोग्राम में 10वीं-12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 200 से ज्यादा स्टूडेंट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

दैनिक भास्कर और बीसीएम ग्रुप की ओर से गुरुवार को पाली के रोटरी क्लब में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मौजूद स्टूडेंट और उनके परिजन।
स्टूडेंट को अतिथियों ने कॅरियर को लेकर किया गाइड कार्यक्रम में एसडीएम विमलेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि 10वीं-12वीं के बाद स्टूडेंट तय करते है कि उन्हें आगे किस क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाना है। इसलिए लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करते। उन्होंने कहा कि 10वीं-12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक आना कोई आसान काम नहीं है। आप सभी ने यह कर दिखाया जो बताता है कि आप एक प्रतिभावान स्टूडेंट है। प्रोग्राम में एडीएम बजरंग सिंह, एडीएम सिलिंग अश्वनी कुमार ने भी स्टूडेंट को गाइड किया और कॅरियर को लेकर गाइड किया।

दैनिक भास्कर और बीसीएम ग्रुप की ओर से गुरुवार को पाली के रोटरी क्लब में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मौजूद स्टूडेंट और उनके परिजन।
आयोजन में इनका रहा सहयोग दैनिक भास्कर पाली के यूनिट हेड अजय सैनी ने बताया कि सामाजिक सरोकार और प्रतिभावान स्टूडेंट्स का हौसला बढ़ाने के लिए दैनिक भास्कर इसी तरह आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में मेन स्पॉन्सर बीसीएम ग्रुप पाली, सहयोगी मनोहर पुस्तक भंडार पाली, राहुल पैट्रोनट, मेड़तिया स्वीट, रोटरी क्लब पाली रहे। यह पहला मौका होगा जब सीबीएसई व आरबीएसई के प्रतिभावान विद्यार्थियों को एक ही मंच से सम्मानित किया।

दैनिक भास्कर और बीसीएम ग्रुप की ओर से गुरुवार को पाली के रोटरी क्लब में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मौजूद अतिथि।
स्टूडेंट बोले- थैंक्स दैनिक भास्कर, हमारा हौसला बढ़ाने के लिए खिंवाड़ा की साधना सांखला, सोजत की प्रियांशी भाटी, पाली की दिव्यांशी शर्मा, दिव्य वृत, लक्ष्य राजपुरोहित, जयशंकर दवे, पंकज सेन ने कहा कि दैनिक भास्कर से सम्मानित किए जाने से उनका हौसला बढ़ा है। अतिथियों ने भी अच्छा गाइड किया जिससे अब लक्ष्य निर्धारित कर अपनी पढ़ाई पर फोक्स करेंगे और सोशल मीडिया से कुछ दूरी बनाकर रखेंगे।

दैनिक भास्कर और बीसीएम ग्रुप की ओर से गुरुवार को पाली के रोटरी क्लब में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में डांस की प्रस्तुति देते हुए नियति मेहता।

दैनिक भास्कर और बीसीएम ग्रुप की ओर से गुरुवार को पाली के रोटरी क्लब में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रस्तुति देते हुए म्युजिकल परिेदें।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments