जालोर में हुई बारिश थमने के बाद 5 दिन से सुंदेलाव तालाब ओवरफ्लो चल रहा है। सोमवार रात इसका पानी शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में पहुंच गया। इसके बाद लोगों को घरों में कैद होना पड़ा। ऐसी स्थिति में एक बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल के जाने के लिए
मामला जालोर के पारणिया नगर का है। यहां तालाब के पानी से मकानों के आगे करीब 4 से 5 फीट तक भर गया है।
यहां पानी भरा होने के चलते बुजुर्ग चंपालाल माली को अस्पताल पहुंचाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद सिविल डिफेंस की टीम आई और नाव में बैठाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
अब तस्वीर में देखिए पूरा मामला

तस्वीर में नजर आ रहा है कि परिजनों ने पहले कंधे पर बुजुर्ग को ले जाने की कोशिश की थी। इसके बाद सिविल डिफेंस टीम को बुलाया।

टीम आई और मौका देखा। इसके बाद नाव तैयार की।

फिर बुजुर्ग को नाव में बैठाया और उन्हें अस्पताल की ओर ले गए। जहां बीच में पानी कम हुआ तो एम्बुलेंस में बुजुर्ग को शिफ्ट कर दिया।

तस्वीर, जालोर की है जहां पानी भर जाने के बाद सिविल डिफेंस की टीम दौरे कर रही है।
सांस लेने में आ रही थी तकलीफ
बुजुर्ग चंपालाल की बहू निता देवी ने बताया जालोर का सुन्देलाव तालाब पिछले 5 दिन से ओवरफ्लो चल रहा है। इसमें से पानी करीब 2 किमी दूर स्थित पारणिया नगर पहुंच गया। जहां घरों के सामने करीब 4-5 फीट तक पानी भर गया। यहां पारणिया नगर निवासी चंपालाल माली दो दिन से बीमार चल रहे थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाना था। लेकिन रात में अचानक घरों के आगे पानी भरने से उन्हें बाहर ले जाने में समस्या आ रही थी। जिसके बाद दोपहर करीब 12 बजे स्थित ज्यादा बिगड़ गई। जिस लोगों ने बीमार बुजुर्ग को चारपाई पर अस्पताल ले जाने की कोशिश की।
नाव में बैठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया
लेकिन, पानी भरा होने और पानी में सांप होने के डर से परिजन उन्हें बाहर नहीं निकाल पा रहे थे। इसके बाद लोगों ने एम्बुलेंस व सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया। सूचना पर पहुंची टीम ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद बीमार बुजुर्ग को नाव की सहायता से बाहर निकाल एम्बुलेंस तक पहुंचाया। जहां से पायलट पूरन सिंह व ईएमटी दिनेश कुमार ने एम्बुलेंस की सहायता से जालोर के अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उनका उपचार किया गया।
घर में सांप आया, अब दिख नहीं रहा
स्थानीय मीना देवी ने बताया कि अब पानी उनके घरों के अंदर भरने लगा है। पानी के साथ रात में घर के अंदर एक सांप भी आ गया था। अब पता नहीं कहां है। इससे भय का माहौल बना हुआ है। कल की रात को बच्चों के साथ जैसे-तैसे काट ली अब आज रात कहां जाएंगे ये समझ नहीं आ रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments