![]()
धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने कथित ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर जान दे दी।
धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने कथित ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर जान दे दी। घटना नवाब की छतरी के पास जंगल में हुई। मृतक की पहचान रजई खुर्द थाना बसई डांग निवासी भूरा (26) के रूप में हुई है।
मृतक के भाई देशराज ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके भाई को वॉट्सऐप पर एक रिकॉर्डिंग भेजी गई थी। इसी रिकॉर्डिंग के जरिए दो महिलाएं और एक युवक उनके भाई को ब्लैकमेल कर रहे थे। आरोपियों ने भूरा से 8 लाख रुपए की मांग की थी।
सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments