![]()
दौसा के पापडदा के पूर्व सरपंच को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दौसा जिले के पापड़दा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच को पुलिस से उलझना भारी पड़ गया। पुलिस ने मारपीट सहित राजकार्य में बाधा की एफआइआर दर्ज कर पूर्व सरपंच को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, शनिवार शाम को पापड़दा थाने का ड्यूटी जाप्ता एमवी एक्ट की कार्रवाई कर रहा
आरोप है कि उन्होंने थाने के हैड कांस्टेबल की वर्दी पर हाथ डाला और चालान बुक भी फेंक दी। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। जिसके खिलाफ राजकार्य बाधा समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार पूर्व सरपंच गोपाल मीणा को बीती देर रात मेडिकल के लिए दौसा जिला अस्पताल लाया गया, जहां गोपाल ने हार्ट पेशेंट होने की बात कही। ऐसे में जिला अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट नहीं होने की चलते पुलिस आरोपी को जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल लेकर गई है। जहां आरोपी का मेडिकल कराया गया।
वहीं पूर्व सरपंच की गिरफ्तारी का पता चलते ही थाने पर बड़ी तादात में लोगों की भीड़ जुट गई। नांगल राजावतान डिप्टी एसपी चारुल गुप्ता भी मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर पापड़दा थाने पर नांगल सर्किल के थानों सहित पुलिस लाइन का अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है।
पुलिस से अभद्रता की, कार्रवाई करेंगे मामले को लेकर थाना इंचार्ज संतचरण सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एमवी एक्ट और वाहनों की सघन तलाशी का अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान थाने का हैड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल चालान बनाने की कार्रवाई कर रहे थे कि पूर्व सरपंच गोपाल मीणा ने स्टाफ से अभद्रता की। जिसे गिरफ्तार किया गया है, आरोपी गोपाल थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। ऐसे में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments