☜ Click Here to Star Rating


दौसा जिला अस्पताल में परिजनों का धरना प्रदर्शन जारी है।

दौसा रेलवे जंक्शन के पास सोमवार देर रात मालगाड़ी की चपेट में आने से सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सैनी की मौत के मामले में 20 घंटे बाद भी गतिरोध बना हुआ है। जिला अस्पताल में धरने पर बैठे परिजन मुआवजे समेत कई मांगों पर अड़े हुए हैं। जहां बडी तादात में लोग धर

.

यहां विधायक दीनदयाल बैरवा और जिला प्रमुख हीरालाल सैनी ने मौके पर पहुंच घटनाक्रम को लेकर राज्य सरकार का विरोध जताया और परिजनों के साथ मोर्चरी के पास धरने पर बैठ गए। इसके बाद सैनी समाज के कई संगठनों के पदाधिकारियों ने भी धरनास्थल पहुंच प्रशासन के समक्ष डिमांड रखी। सूचना पर एसडीएम मूलचंद लूणिया ने मौके पर पहुंच लोगों से वार्ता की तो एक परिजन को नौकरी और राजकीय सम्मान से अंत्येष्टि पर सहमति बनी। लेकिन मुआवजे की मांग पर मामला अटक गया।

सांसद-विधायक अस्पताल पहुंचे धरना दे रहे लोगों का कहना था कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है, ऐसे में पांच करोड़ रुपए मुआवजा और पांच बीघा जमीन मिलनी चाहिए। प्रशासन द्वारा उक्त मांगों के सम्बंध में सरकार के स्तर पर ही निर्णय होने की बात कही। ऐसे में फिलहाल समझाइश का दौर जारी है। मंगलवार शाम को सांसद मुरारीलाल मीणा ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर धरनार्थियों से पूरे मामले की जानकारी ली।

इस दौरान विधायक दीनदयाल बैरवा, जिला प्रमुख हीरालाल सैनी, पूर्व विधायक जीआर खटाणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ सहित सैनी समाज के लोग बडी तादात में मौजूद हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। धरनार्थियों ने कहा कि जब तक पांच करोड़ मुआवजे का चेक नहीं मिलेगा, तब तक धरना खत्म नहीं करेंगे। ऐसे में मामले को लेकर गहमागहमी बनी हुई है।

मृतक के गांव से बडी तादात में लोग दौसा जिला अस्पताल पहुंचे

मृतक के गांव से बडी तादात में लोग दौसा जिला अस्पताल पहुंचे

2021 एसआई भर्ती में चयनित हुआ था मृतक राजेंद्र सैनी 2021 एसआई भर्ती का चयनित था, जो धौलपुर में पोस्टेड था। मृतक राजेंद्र मूलत: भरतपुर जिले के भुसावर थाना क्षेत्र के बल्लभगढ़ का निवासी है और फिलहाल परिवार के साथ अलवर के गंज खेरली में रहता था। मृतक एसआइ के रिश्तेदार ने बताया कि कल देर शाम को घटना की सूचना मिली थी।

जिस दिन से परीक्षा रद्द हुई थी वह उसी दिन से डिप्रेशन में आ गया था। इसके बाद यह भी कहा था कि अब तो परीक्षा रद्द हो गई, अब या तो परीक्षा रहेगी या फिर मैं। ये 8 भाई-बहन हैं और परिवार खर्च इसकी नौकरी से चलता था। नौकरी लगने पर उम्मीद जगी थी कि वह घर की स्थिति में सुधार करेगा, लेकिन अब कुछ नहीं बचा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading