☜ Click Here to Star Rating



नागौर में महानवमी पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शहर में नवरात्र के पहले दिन से ही जगह-जगह विराजीं मां दुर्गा की प्रतिमाओं का शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया गया। कॉलोनियों के पार्क, मोहल्ले, घरों और मंदिरों में विराजमान मां दुर्गा क

.

शहर के नकास गेट, भार्गव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, तेलीवाड़ा, लालसागर तालाब क्षेत्र समेत शहर के विभिन्‍न इलाकों में विराजीं दुर्गा माता की प्रतिमाओं का गिनाणी तालाब, शक्कर तालाब, बासनी रोड स्थित जाजोलाई तालाब, जड़ा तालाब, प्रताप सागर तालाब और हवाई पट्‌टी के पास तेलीनाडा तालाब समेत शहर के विभिन्न तालाबों में विसर्जन किया गया। विसर्जन करने से पहले मां दुर्गा की आरती व पूजन किया गया। मां दुर्गा की प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्राओं पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। दोपहर बाद से दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की शोभायात्राएं शुरू हो गईं।

बुधवार को नागौर शहर समेत आसपास के गांवों में भी अनंत चतुर्दशी पर विभिन्न मंदिरों और अन्य जगहाें पर विराजमान हुई मां दुर्गा का श्रद्धालुओं ने 10 दिन तक सुबह-शाम पूजन किया। आज महानवमी पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन करने के बाद श्रद्धालु उन्हें विसर्जन से पहले भ्रमण के लिए लेकर निकले। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में एक-दूसरे को गुलाल लगाई और डीजे पर नाचते-गाते हुए मां दुर्गा को विदाई दी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading