![]()
धम्बोला थाना पुलिस ने सरथुना सरकारी ठेके के पास एक बाथरूम में छुपाकर रखी शराब के 11 कार्टन जब्त किए हैं।
धम्बोला थाना पुलिस ने ड्राई डे के दिन सरथुना सरकारी ठेके के पास एक बाथरूम में छुपाकर रखी शराब के 11 कार्टन जब्त किए हैं। वहीं, पुलिस शराब के कार्टन रखने वाले की तलाश में जुटी है।
जिले के धंबोला थाने के थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने बताया कि मुखबिर के जरिए थाना क्षेत्र में सरथुना सरकारी ठेके के पास एक बाथरूम में शराब छिपाकर रखे होने की सूचना मिली थी। मुखबिर की ओर से सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची। शराब के सरकारी ठेके के पास ही छानबीन की।
बाथरूम में तलाशी के दौरान उनमें छुपाकर रखी शराब के कार्टन रखे हुए थे। पुलिस ने मौके से शराब के 11 कार्टन जब्त किए है। वहीं, पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर शराब रखने वाले की तलाश शुरू कर दी है। जब्त शराब की कीमत करीब 60 हजार रुपए बताई जा रही है। ड्राई डे के दिन शराब बेचने के फिराक में थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments