☜ Click Here to Star Rating


पति की परमिशन लिए बिना पत्नी दो बच्चों को लेकर अपनी ननद के साथ उसके घर चली गई। रात में पति घर पहुंचा। पत्नी बच्चे नहीं मिले तो फोन लगाया। पता चला कि पत्नी उसकी (पति की) बहन के साथ चली गई है। इस पर पति का पारा चढ़ गया। वह रात में ही अपनी बहन के घर पहुं

.

मामला डीग जिले के कोतवाली थाना इलाके के बहज गांव की है। घटना सोमवार अलसुबह 3.30 बजे के करीब हुई। महिला के गले पर 3 इंच का कट लगा है। भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है।

कुमकुम के गले पर 3 इंच गहरा घाव है। आरबीएम हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

कुमकुम के गले पर 3 इंच गहरा घाव है। आरबीएम हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

जीजा ने कहा- देर रात आया, पत्नी-बच्चों को ले जाने की जिद की

आरोपी के जीजा योगेश कुमार ने बताया- मेरा साला शशि (30) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कलारी लक्ष्मीनगर का रहने वाला है। वह मजदूरी करता है। राखी के पर्व पर शशि की बहनें पिंकी (योगेश की पत्नी) और पूनम अपने भाई शशि को राखी बांधने गई थी। राखी बंधाकर शशि काम पर चला गया। शशि की पत्नी कुमकुम (28) दोनों ननदों के साथ मेरे घर बहज गांव (डीग) आ गई।

रात में जब शशि अपने घर पहुंचा तो पत्नी बच्चे नहीं मिले। वह रविवार रात 11.30 बजे बहज आया और अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा। कहा कि बिना पूछे कैसे आ गई। वह रात में ही पत्नी बच्चों को ले जाने की जिद करने लगा। हमने उसे समझाया कि रात का वक्त है, बच्चे छोटे हैं। सुबह चले जाना। इस पर शशि मान गया। उसने खाना खाया और सभी सो गए।

सुबह 3.30 बजे के करीब अचानक चीख पुकार मची। हम भागकर कुमकुम के कमरे में पहुंचे तो देखा कि उसके गले से खून बह रहा है। वह बेड पर पड़ी थी। शशि के हाथ में धारदार हथियार था। हमने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला। हमने कुमकुम को संभाला और बहज गांव के हॉस्पिटल ले गया। वहां से उसे भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल भेज दिया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading